Move to Jagran APP

पवन सिंह ने अफशा के साथ ये क्‍या कर दिया, खेसारी यादव भी थे बगल में; वीड‍ियो देखकर भी नहीं समझ पा रहे लोग

Pawan Singh Viral Video पवन सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान नाचते वक्‍त ही अफशा को कसकर बांहों में भर लिया। खेसारी लाल यादव भी तब मंच पर ही दोनों के साथ डांस कर रहे थे। इस वीडियो को अब तक एक करोड़ से भी अधिक लोग देख चुके हैं।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Updated: Wed, 19 Oct 2022 01:58 PM (IST)
Hero Image
Pawan Singh Video: पवन सिंह का ये वीडियो हो रहा है वायरल। साभार - वीडियोग्रैब

पटना, आनलाइन डेस्‍क। भोजपुरी स्‍टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और सहर अफशां का एक वीडियो पिछले कुछ दिनों से खूब शेयर किया जा रहा है। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच हाल के दिनों में काफी तल्‍ख‍ियां देखने को मिली थीं। ऐसे में यह वीडियो दोनों अभिनेताओं के प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है। लेकिन वीडियो के वायरल होने की असली वजह कुछ और ही है। 

ओठवा पर मधु चुए... गीत पर नाचते हुए हुआ 

दरअसल, इस वीडियो में पवन सिंह, खेसारी और अफशा नाचते दिख रहे हैं। तीनों की केमिस्‍ट्री खूब जम रही है। ओठवा पर मधु चुुए...  गाने के बीच पवन सिंह अफशा को सबके सामने ही अपनी बांहों में जकड़ लेते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अफशा शायद खुद को उनसे छुड़ाने की कोशिश कर रही हैं।

पूरा वीडियो देखने के बाद समझ सकते हैं मामला 

वीडियो में दिख रहा है कि इस दौरान पवन सिंह अफशा के चेहरे को छूने की कोशिश कर रहे हैं। देखने से ऐसा लगता है कि वह शायद अफशा को चूमने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि वीडियो को पूरा देखने पर पता चलता है कि पवन सिंह अफशा के चेहरे से शायद कुछ हटाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान अफशा के चेहरे का हाव-भाव देखकर आप खुद ही पूरा मामला समझ सकते हैं। 

पवन सिंह और खेसारी के बीच अब सब कुछ ठीक नहीं

दरअसल, यह वीडियो करीब दो साल पहले का है। ये तीनों कलाकार किसी इवेंट में नाच रहे हैं। इस इवेंट में भोजपुरी के और भी कई कलाकार मौजूद थे। अब पवन सिंह और खेसारी के बीच संबंध सहज नहीं हैं। पिछले दिनों दोनों अभिनेताओं के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी। यह वीडियो अब तक एक करोड़ से भी अधिक लोग देख चुके हैं।  

अक्षरा सिंह ने पवन पर लगाए थे कई आरोप 

भोजपुरी की अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई आरोप लगाए थे। अक्षरा और पवन सिंह एक वक्‍त बेहद नजदीकी थे। इसी दौरान पवन सिंह की पहली शादी हुई थी। उनकी पहली पत्‍नी के आत्‍महत्‍या करने के बाद दूसरी शादी हुई, लेकिन यह भी सफल नहीं रही। दूसरी पत्‍नी के साथ उनका तलाक का मुकदमा चल रहा है। अक्षरा के मुताबिक पवन सिंह का लड़कियों के प्रति नजरिया ठीक नहीं है। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें