Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: लालू यादव को बड़ा झटका, यह RJD नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ BJP में शामिल

Bihar News बिहार में लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद आरजेडी को आज बड़ा झटका लगा है। दरअसल आरजेडी नेता गौतम यादव अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। गौतम यादव आरजेडी में कई पदों पर काम कर चुके हैं। वह मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा में शामिल होकर गर्व महसूस कर रहा हूं।

By Raman Shukla Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Fri, 19 Jul 2024 09:26 PM (IST)
Hero Image
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को बड़ा झटका (जागरण)

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics News Hindi: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) को बड़ा झटका लगा है। राजद नेता गौतम यादव ने शुक्रवार अपने समर्थकों के साथ मिलन समारोह में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल ने गौतम को पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ ही भाजपा में स्वागत किया।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री शिवेश राम, जगन्नाथ ठाकुर एवं ओबीसी मोर्चा के प्रभारी अचल सिन्हा ने भी गौतम का अभिनंदन किया।

मिल समारोह को संबोधित करते हुए मंडल ने कहा कि भाजपा के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास की नीति को लोग पसंद कर रहे हैं, जिस कारण बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।

भाजपा में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा: गौतम यादव 

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद गौतम यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियों से आकर्षित होकर उन्होंने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि यहां बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज वे गर्व महसूस कर रहे हैं कि वे भाजपा के सदस्य हैं। वे किसी पद की लालच में नहीं बल्कि लोगों की सेवा के लिए यहां आए हैं।

ये भी पढ़ें

Samrat Chaudhary: 'मुकेश सहनी के पिता का हत्यारा लालू परिवार', सम्राट चौधरी के बयान से गरमाई बिहार की सियासत

Bihar Politics: 'फिलिस्तीन का झंडा फहराने में बुराई नहीं...', मुकदमे वापस लें; बिहार के इस नेता के बयान से घमासान

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर