Bihar Bijli News: पटना में बिजली खपत का फिट टूटा रिकार्ड, महज 10 दिन में 200 मेगावाट बढ़ गई मांग
बिहार समेत देश के अधिकांश राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। भीषण गर्मी ने बिजली की खपत को भी बढ़ा दिया है। बिहार की राजधानी पटना की बात करें तो यहां बिजली की खपत का रिकॉर्ड टूट गया है। गुरुवार को यहां सबसे अधिक 864 मेगावाट बिजली की खपत हुई। प्रचंड व उमस भरी गर्मी से बचने के लिए पटनावासी एसी में रहने को मजबूर हैं।
जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी पटना में दस दिनों में 200 मेगावाट से अधिक बिजली की खपत बढ़ गयी है। गुरुवार को सबसे अधिक 864 मेगावाट बिजली की खपत हुई। बिजली खपत का रिकार्ड पर रिकार्ड टूट रहा है। 21 मई को 653 मेगावाट बिजली की खपत हुई थी। दस दिन बाद यानी 30 मई को 864 मेगावाट पर पहुंच गई है।
गुरुवार को बिजली की मांग बढ़ते ही कई पावर ट्रांसफार्मर ओवरलोडेड हो गए। कई स्थानों पर डकस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर जल गया। लोड ज्यादा होने के कारण भूमिगत केबल जल गया। एरियरबंच केबल भी जल जा रहे हैं।
प्रचंड व उमस भरी गर्मी से बचाव के लिए पटनावासी एसी में रहने को मजबूर हो गए हैं। घरों और कार्यालयों में एसी चलने के कारण बिजली की मांग में वृद्धि हो गई है।
30 जून 2023 को 775 मेगावाट बिजली खपत का रिकार्ड बना था। अभी जून-जुलाई आया भी नहीं और 864 मेगावाट बिजली की खपत हो रही है।
10 दिनों में 200 मेगावाट बढ़ी बिजली खपत
तारीख | खपत |
21 मई | 653 मेगावाट |
22 मई | 605 मेगावाट |
23 मई | 664 मेगावाट |
24 मई | 721 मेगावाट |
25 मई | 774 मेगावाट |
26 मई | 786 मेगावाट |
27 मई | 762 मेगावाट |
28 मई | 794 मेगावाट |
29 मई | 824 मेगावाट |
30 मई | 864 मेगावाट |
बिजली खपत का बना रिकार्ड
वर्ष | मेगावाट |
2019 | 698 |
2020 | 600 |
2021 | 615 |
2022 | 733 |
2023 | 775 |
2024 | 864 |
एक जून को निरंतर होगी बिजली आपूर्ति : संजीव हंस
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में पटना साहिब और पाटलिपुत्र सहित आठ लोकसभा क्षेत्रों में एक जून को मतदान के दिन सभी बूथों पर निरंतर बिजली आपूर्ति होगी। यह जानकारी बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक संजीव हंस ने दी।
संजीव हंस ने बताया कि अब तक छह चरणों के 32 संसदीय क्षेत्रों में मतदान के दौरान बूथों पर बिजली आपूर्ति को लेकर किसी भी तरह की समस्या या शिकायत नहीं आयी है।
उसी तरह से अंतिम चरण में शेष बचे आठ संसदीय क्षेत्रों पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, जहानाबाद, आरा, बक्सर, सासाराम और काराकाट की बूथों पर भी निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए हमारी टीम पूरी तरह तैयार है।
लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार के सभी बूथों पर निरंतर बिजली उपल्बध कराने के लिए नार्थ तथा साउथ बिहार डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड योजनाबद्ध तरीके से काम करती रही है।
सभी अधीक्षण अभियंताओं के नेतृत्व में निरंतर बैठकें आयोजित की गई है, टीम में शामिल सभी अभियंताओं के दायित्व तय किये जा चुके हैं और किसी कारणवश बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में पुख्ता वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखा गया है। सभी अभियंताओं को जिला प्रशासन के साथ समन्वय कायम करने का निर्देश दिए गया है।
यह भी पढ़ें: Bihar Bijli News : बिजली चोरों की खैर नहीं! विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन जारी, इस इलाके में छापामारी से हड़कंप
भीषण गर्मी ने बढ़ाया हार्ट व किडनी फेल्योर का खतरा, डायबिटीज-बीपी के मरीज भी रखें सेहत का खास ख्याल