Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'...बिहार में बन गई है आम बात!', BJP का I.N.D.I.A की बैठक के बीच CM नीतीश कुमार पर हमला

Bihar BJP attacks CM Nitish Kumar बिहार में सियासी रस्साकसी बदस्तूर जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आईएनडीआईए की तीसरी बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई गए हुए हैं। इस बीच प्रदेश भाजपा जमकर हमला बोल रही है। भाजपा ने शुक्रवार को अपने एक्स हैंडल पर तीन पोस्ट के माध्यम से प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा प्रहार किया।

By Jagran NewsEdited By: Yogesh SahuUpdated: Fri, 01 Sep 2023 11:03 AM (IST)
Hero Image
'...बिहार में बन गई है आम बात!', BJP का I.N.D.I.A की बैठक के बीच CM नीतीश कुमार पर हमला

जागरण डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर है। पार्टी ने कानून-व्यवस्था को लेकर सीएम पर निशाना साधा है। भाजपा का कहना है कि घमंडिया गठबंधन को सत्ता के आगे कुछ दिखाई नहीं देता है।

दरअसल, बिहार भाजपा ने शुक्रवार को अपने एक्स हैंडल (ट्विटर) पर तीन पोस्ट (ट्वीट) के माध्यम से हमला बोला है।

भारतीय जनता पार्टी ने अपने अपनी सबसे पहली पोस्ट में लिखा- घमंडिया गठबंधन का कॉमन मिनिमम प्रोग्राम...। इस संदेश के साथ पार्टी ने तस्वीर भी साझा की है। इसमें विपक्षी दलों के नेता एक मंच पर बैठे नजर आ रहे हैं।

इसके बाद अपनी दूसरी पोस्ट में भारतीय जनता पार्टी ने एक वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो में लिखा है बताइए नीतीश बाबू क्या बिहार में अभी आपकी सरकार नहीं है?

इसके साथ ही पोस्ट में लिखा गया है कि सामूहिक दुष्कर्म और फिर हत्या, बिहार में बन गई है आम बात! घमंडिया गठबंधन को सत्ता के आगे कुछ नहीं दिखता।

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

इसके बाद अपनी तीन पोस्ट में बिहार भाजपा ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। इसमें भाजपा ने लिखा है- मजबूर वर्सेस मजबूत।

कांग्रेस ने दुश्मनों के डर से सीमावर्ती गांवों को विकास से वंचित रखा, जबकि मोदी सरकार में सीमावर्ती गांवों का तेजी से विकास हो रहा है।

इस पोस्ट में एक ग्राफिक भी है जिसमें इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तस्वीर है। वहीं, नीचे की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर है। पीएम मोदी के पीछे एक खुशहाल किसान परिवार को दिखाया गया है।

संविधान व लोकतंत्र बचाने को साथ आया विपक्ष

बता दें कि विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के नेताओं की की दो दिवसीय बैठक मुंबई की ग्रैंड हयात होटल में हो रही है।

गुरुवार को गठबंधन में शामिल दलों की ओर से कहा गया कि वे देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए एकसाथ आए हैं और सत्तारूढ़ भाजपा से मुकाबला करने के लिए एक साझा कार्यक्रम बनाएंगे।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि देश की एकता व संप्रभुता को मजबूत करना और संविधान व लोकतंत्र की रक्षा करना समय की मांग है।