Move to Jagran APP

Bihar Boxing Championship : बॉक्सिंग में कटिहार का दबदबा, तीन गोल्ड मेडल जीते; सूची में पहला स्थान

Bihar Boxing Championship बिहार राज्यस्तरीय अंतरजिला विद्यालय बाक्सिंग प्रतियोगिता में कटिहार का दबदबा रहा। कटिहार ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया। सारण दो गोल्ड लेकर दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में अंडर-14 अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका प्रतिभागी शामिल हुए। इस दौरान मुजफ्फरपुर और भोजपुर के खिलाड़ियों ने भी अपना दम-खम दिखाया।

By Vyas Chandra Edited By: Yogesh Sahu Updated: Wed, 16 Oct 2024 10:47 AM (IST)
Hero Image
बॉक्सिंग में कटिहार का दबदबा, तीन गोल्ड जीत पहले स्थान पर

जागरण संवाददाता, पटना। राज्यस्तरीय अंतरजिला विद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कटिहार का दबदबा कायम है। तीन स्वर्ण पदक जीत यह पदक तालिका में प्रथम, जबकि सारण दो गोल्ड लेकर द्वितीय स्थान पर है।

खेल विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से जिला प्रशासन पाटलिपुत्र खेल परिसर में इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।

आज होगा प्रतियोगिता का समापन

इसमें अंडर-14, अंडर 17 तथा अंडर 19 बालक-बालिका प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा।

मंगलवार को अंडर 19 बालक 60-64 किलोग्राम भार वर्ग में कटिहार के अभिषेक सिंह ने शेखपुरा को हराकर पहला स्वर्ण जीता।

मुजफ्फरपुर और भोजपुर से कौन जीता?

इसी श्रेणी में कटिहार के रजनीश कुमार ने मुजफ्फरपुर के अभिषेक तिवारी को और 52-56 किग्रा भार वर्ग में मुंगेर के पियूष कुमार ने पटना के सिगम कुमार को शिकस्त देकर गोल्ड हासिल किया।

अंडर 17 बालिका 42 किलोग्राम भार वर्ग में सारण की मुस्कान कुमारी ने भेाजपुर की खुशबू कुमारी को, 44-46 किलो भार वर्ग में पटना की सिमरन नाज ने भोजपुर की अंजु कुमारी तथा 54-57 किग्रा भार वर्ग में सारण की सौंदर्य कुमारी ने रोहतास की सोनम कुमारी को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

जिला खेल पदाधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि बुधवार को पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह होगा।

मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले के परिणाम

श्रेणी बालिका अंडर- 17 विजेता उपविजेता
42 किग्रा बालिका अंडर-17 खुशबू (भोजपुर) आफरीन खानम (दरभंगा) 
42-44 किग्रा बालिका अंडर-17 अकांक्षा कुमारी (पटना) अनिशा (कटिहार) 
44-46 किग्रा बालिका अंडर-17 अंजु कुमारी (भोजपुर) तोशी कुमारी (भागलपुर)
46-48 किग्रा बालिका अंडर-17 सिमरन नाज (पटना) प्रियंका कुमारी (शेखपुरा)
48-50 किग्रा बालिका अंडर-17 नित्या पाण्डे (औरंगाबाद) तान्या कुमारी (शेखपुरा), सलोनी शर्मा (रोहतास), सोनाक्षी संगम (भागलपुर) 
52-54 किग्रा बालिका अंडर-17 आरती कुमारी (कटिहार) समीक्षा शिवानी (सारण)
54-57 किग्रा बालिका अंडर-17 सोनम कुमारी (रोहतास) कहकशां नाज (पटना)

श्रेणी: बालक अंडर-17 -विजेता-उपविजेता

श्रेणी बालक अंडर-17 विजेता उपविजेता
32-34 किग्रा बालक अंडर-17 रोहन यादव (कटिहार) मो सैजान (भागलपुर)
34-36 किग्रा बालक अंडर-17 गोपेश कुमार (रोहतास) मानव कुमार (मुंगेर), वीरू कुमार (भोजपुर), आदेश राज (नवादा)
36-38 किग्रा बालक अंडर-17 रोहन सिंह (सारण अंश जयसवाल (पूर्वी चंपारण), गौरव कुमार (भोजपुर), गौतम कुमार (रोहतास) 
38-40 किग्रा बालक अंडर-17 आर्यन कुमार (शेखपुरा) अंकित कुमार (कटिहार), धीरज कुमार (सारण), रौशन कुमार (नवादा) 
40-42 किग्रा बालक अंडर-17 मो वसीम (सारण) निशांत कुमार (पटना), रोहित कुमार (नवादा), आर्यन राज (शेखपुरा)
42-44 किग्रा बालक अंडर-17 सौरभ कुमार (शेखपुरा अंकित कुमार (नवादा), अभिनव (रोहतास), गोलू (भोजपुर)
44-46 किग्रा बालक अंडर-17 ऋतिक कुमार (मुंगेर) आयुष (रोहतास), नितेश (सारण), मन्नू (पूर्वी चंपारण)

मुजफ्फरपुर : इंटरनेशनल वुशू प्रतियोगिता में भाग लेंगी अपराजिता

इधर, अपराजिता मिश्रा मुजफ्फरपुर जिले की पहली अंतरराष्ट्रीय वुशू खिलाड़ी बन गई हैं। वह 17 से 23 अक्टूबर तक जार्जिया के बाटुमि में बाटुमि ओपन इंटरनेशनल वुशू चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वह रवाना हो गई हैं।

वह गुरु दिनेश मिश्रा मार्शल आर्ट एकेडमी की खिलाड़ी हैं। इसकी जानकारी मुजफ्फरपुर जिला वुशू संघ की सचिव ईशा मिश्रा ने दी। संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर व सीनियर खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग एवं स्पर्धा में भाग ले रहे हैं।

अपराजिता मिश्रा गुरु दिनेश मिश्रा की पुत्री हैं जो दर्जनों राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतकर बिहार को गौरवान्वित कर चुकी हैं। शहर के हरिसभा चौक निवासी अपराजिता मिश्रा के दिल्ली रवाना होने के समय बिहार वुशू संघ अध्यक्ष डा.अमूल्य कुमार सिंह, सीनियर उपाध्यक्ष मुकुटमनी, डा.सतीश कुमार झा, डा.बी.प्रियम, महासचिव सुमन मिश्रा व बिहार वुशू संघ और मुजफ्फरपुर वुशू संघ के सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें

International Boxer Nikita Chand: गरीबी नहीं आने दी आड़े, अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में जड़े गोल्डन पंच

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।