Move to Jagran APP

Bihar By Election 2024: विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP के स्टार प्रचारक घोषित, इन नेताओं को मिली जगह

Bihar Upchunav 2024 भाजपा ने विधानसभा उप चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है जिसे चुनाव आयोग ने मंजूरी दे दी है। सूची में बिहार के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित केंद्रीय मंत्री राज्य सरकार के मंत्री सांसद विधायक और विधान पार्षद शामिल हैं। बिहार से बाहर के केवल चार नेताओं को सूची में जगह मिली है।

By Raman Shukla Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Tue, 22 Oct 2024 08:05 AM (IST)
Hero Image
बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (जागरण)

राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा ने विधानसभा उप चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची घोषित कर दी है। पार्टी की ओर से दी गई सूची पर चुनाव आयोग ने मुहर लगा दी है। बिहार से बाहर के सिर्फ चार नेताओं को जगह मिली है। इनमें प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी संजय प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, के अतिरिक्त कोई अन्य नाम नहीं है।

सूची में पहले स्थान पर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा के अतिरिक्त बिहार के सभी केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री, पार्टी के वरिष्ठ नेता, कई सांसद, विधायक एवं विधान पार्षद को पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया है।

इमामगंज विधान सभा सीट पर उपचुनाव में त्रिकोणात्मक मामला

इमामगंज विधान सभा सीट पर उपचुनाव में त्रिकोणात्मक चुनाव होने की संभावना बनता नजर आ रहा हैं। एक तरफ एनडीए एवं महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर की संभावना लग रही है तो वहीं दूसरी तरफ जन सुराज की पार्टी भी चुनाव मैदान में मजबूती से उतरने का दावा कर रही है।

इमामगंज से दो बार विधायक रहे और वर्तमान केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की बहू और बिहार सरकार के मंत्री व हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन की पत्नी दीपा मांझी मैदान में उतरी हैं।

इस वजह से उपचुनाव के रोचक होने की बात

वहीं दूसरी तरफ औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र से महागठबंधन से आरजेडी पार्टी से अभय कुशवाहा को चुनाव जीतने के बाद और इमामगंज विधान सभा क्षेत्र के डुमरिया प्रखंड के रहने वाले पूर्व जिला पार्षद उपाध्यक्ष रौशन मांझी को प्रत्याशी बनाए जाने पर दोनों के मजबूत पकड़ के कारण उपचुनाव रोचक बन गया हैं।

पार्टी के द्वारा प्रत्याशियों का टिकट जारी होने के बाद स्थानीय स्तर पर चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक शुरू हो गई हैं। इधर जन स्वराज पार्टी से स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक डॉ जितेन्द्र पासवान को प्रत्याशी बनाए जाने पर उप चुनाव में और हलचल पैदा कर दिया हैं।

हालांकि, पिछले दो बार से इमामगंज विधान सभा के मतदाता पार्टी की सम्मान नहीं करते हुए नेता से नाराज होकर वोट देने का काम कर रहे हैं । इस बार लोक सभा के चुनाव में भी यही हुआ। बीजेपी के दो बार सांसद रहे सुशील कुमार सिंह से मतदाता नाराज होकर इस बार आरजेडी पार्टी के प्रत्याशी अभय कुशवाह को वोट देकर जीता ने का काम किया है। इस उपचुनाव में त्रिकोणात्मक वोट होने की संभावना बनता दिख रहा हैं । चुनाव में कौन जीतेगा। यह कहना मुश्किल हो रहा हैं।

ये भी पढ़ें

Bihar Assembly By-election: महागठबंधन ने उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों का किया एलान, तरारी से राजू यादव को बनाया उम्मीदवार

Bihar By Election: बिहार उपचुनाव में उतरे प्रशांत किशोर, तरारी सीट पर इस दिग्गज को बनाया उम्मीदवार

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।