Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar By-Election: भाजपा को 2, जदयू और HAM को 1-1; उपचुनाव की 4 सीटों पर NDA में डील फाइनल

बिहार में 4 सीटों पर उपचुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। एनडीए में सीटें भी फाइनल कर ली गई हैं। बीजेपी 2 जदयू एक और हम एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। इमामगंज सीट मांझी की पार्टी हम के खाते में गई है। वहीं बेलागंज पर जदयू चुनाव लड़ेगी। तरारी और रामगढ़ सीट बीजेपी को मिली है। कैबिनेट मंत्री संतोष सुमन ने यह जानकारी दी है।

By Rajat Kumar Edited By: Rajat Mourya Updated: Tue, 16 Jul 2024 08:12 AM (IST)
Hero Image
जीतन राम मांझी, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar By Election 2024 बिहार में चार विधायकों के सांसद निर्वाचित होने से खाली हुईं सीटों पर जल्द ही उपचुनाव हो सकते हैं। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष एवं राज्य सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने दावा किया है कि एनडीए में चारों सीटों पर सहमति बन गई है।

उन्होंने सोमवार को बताया कि इमामगंज में 'हम', बेलागंज में जदयू जबकि तरारी और रामगढ़ सीट पर भाजपा के प्रत्याशी मैदान में होंगे। सभी दल जल्द ही अपना उम्मीदवार तय कर लेंगे, ताकि चुनाव अभियान पहले शुरू किया जा सके।

'सभी सीटों पर NDA की जीत होगी'

संतोष सुमन ने कहा कि उपचुनाव में सभी सीटों पर एनडीए की जीत होगी। इसके लिए एनडीए के सभी घटक एकजुट हैं और सहयोगी दलों को अपना आधार वोट ट्रांसफर कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि राजद सहित पूरे महागठबंधन का हश्र रुपौली जैसा होगा। उपचुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर राज्य सरकार के विकास कार्यों के आधार पर ही लड़ा जाएगा।

लालू-राबड़ी राज में महिलाओं पर टूटता था कहर : राजीव रंजन

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने सोमवार को कहा कि लालू-राबड़ी राज में महिलाओं पर कहर टूटता था। वहीं नीतीश राज में महिलाओं को सम्मान मिला। उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी राज की कालिख को छिपाने का तेजस्वी यादव चाहें जितना जतन कर लें, लेकिन उससे बिहारियों के मन में लगा घाव भरने वाला नहीं है।

'बिहार की बहू-बेटियां...'

उन्होंने कहा कि बिहार के लोग यह नहीं भूल सकते कि एक महिला मुख्यमंत्री के राज में बिहार की बहू-बेटियां घर से अकेले बाहर नहीं निकल पाती थीं। राजद के राज का कहर सबसे अधिक महिलाओं पर ही टूटता था।

राजीव रंजन ने कहा, तेजस्वी को यह पता होना चाहिए कि राजद के शासन काल में महिलाओं को न तो सुरक्षा मिलता था और न ही आरक्षण। दहेज हत्या और बाल विवाह के मामले आम थे। नीतीश कुमार के शासन-काल में स्थिति बदली और महिलाओं को सम्मान मिला।

ये भी पढ़ें- 'मंत्रियों का बंगला चकाचक है, लेकिन हमारे जैसे विधायकों को...'; जर्जर आवास पर छलका Tej Pratap Yadav का दर्द

ये भी पढ़ें- Bihar Politics : 'RJD की दबंगई से ही...', लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की असली वजह आई सामने