Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar By Election: बिहार में 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, NDA में हो गई डील पक्की; BJP ने शुरू कर दी तैयारी

Bihar News लोकसभा चुनाव में चार विधायकों के सांसद बनने के बाद NDA में बिहार विधानसभा उपचुनाव में सीटों को लेकर डील लगभग पक्की हो गई। भाजपा ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के दिग्गजों ने शाहाबाद की दो विधानसभा सीट रामगढ़ एवं तरारी पर विचार-विमर्श किया।

By Raman Shukla Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sun, 14 Jul 2024 03:28 PM (IST)
Hero Image
सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार (जागरण फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics: लोकसभा चुनाव में चार विधायकों के सांसद बनने के बाद विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां दलों के अंदर तेज हो गई है। इसी क्रम में भाजपा की शनिवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय में बैठक हुई।

प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के दिग्गजों ने शाहाबाद की दो विधानसभा सीट, रामगढ़ एवं तरारी पर विचार-विमर्श किया। 2020 के विधानसभा चुनाव में दोनों सीट पर भाजपा प्रत्याशियों की हार हुई थी।

बिहार की 4 सीटों पर उपचुनाव, एनडीए में सीटों को लेकर हुई डील

अब उपचुनाव में राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में चार सीट में भाजपा को दो, जदयू को एक एवं हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) को एक सीट देने पर सहमति बनी है। इसके साथ ही दलों के अंदर जिताऊ प्रत्याशी की तलाश भी तेज हो गई है।

सम्राट ने इसके लिए नीतीश सरकार में सम्मिलित पार्टी के दो मंत्रियों के साथ ही प्रदेश संगठन के दो महामंत्रियों को यह दायित्व दिया है। बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, कृषि मंत्री मंगल पांडेय, भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर, राजेश वर्मा एवं शिवेश राम के अलावा संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया के अलावे पार्टी कई प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे। 

18 जुलाई को नहीं आएंगे राजनाथ  

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का 18 जुलाई को बिहार दौरे का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। स्वास्थ्य कारणों से राजनाथ सिंह अब नहीं आएंगे। हालांकि, पार्टी की ओर से राजधानी पटना के एसके मेमोरियल हाल में विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियां जारी है। अब केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान या केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी में से किसी एक के आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

Shankar Singh: कौन हैं निर्दलीय शंकर सिंह? बीमा भारती के साथ JDU के गढ़ को भी कर दिया ध्वस्त

Upendra Kushwaha: रुपौली में JDU की हार पर उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, बीमा भारती को लेकर भी दी प्रतिक्रिया