Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बिहार में किस जाति में कितने अमीर-गरीब? Caste Based Survey के आर्थिक आंकड़ों को आसान भाषा में यहां समझें

Bihar Caste Census Economic Survey Full Report बिहार में जाति आधारित गणना (Caste Based Survey) के तहत जुटाए गए आर्थिक आंकड़े सामने आए हैं। नीतीश सरकार इन आंकड़ों की रिपोर्ट सदन में रखेगी। इनसे जान सकते हैं कि प्रदेश में किस जाति में कितने लोग गरीबी में जीवन जी रहे हैं। प्रदेश सरकार दावा कर चुकी है कि इन आंकड़ों को आधार बनाकर वह अपनी योजनाएं बनाएगी।

By Jagran NewsEdited By: Yogesh SahuUpdated: Tue, 07 Nov 2023 02:08 PM (IST)
Hero Image
बिहार में किस जाति में कितने अमीर-गरीब? Caste Based Survey के आर्थिक आंकड़ों को आसान भाषा में यहां समझें

जागरण टीम, पटना। Bihar News : बिहार में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को प्रदेश में हुई जाति आधारित गणना (Caste Based Survey) की रिपोर्ट जारी होनी है। 

इसमें जातिवार आर्थिक आंकड़े (Economic Data) दिए गए हैं। इन आंकड़ों से पता चलता है कि किस जाति के लोग अमीर हैं और किस जाति के लोग गरीब हैं। आइए इन आंकड़ों को बिंदुवार ढंग से जानते हैं...

बिहार में किस वर्ग के कितने लोग गरीब?

बिहार में सामने आए आर्थिक आंकड़ों के मुताबिक जिन परिवारों की आय छह हजार रुपये से कम है, उन्हें गरीब माना गया है।

  • General Class (Upper Caste) प्रदेश में सामान्य वर्ग (सवर्ण) के कुल परिवारों की संख्या 43,28,282 है। इनमें से 25.09 फीसदी यानी 10,85,913 परिवार गरीब हैं।
  • Backward Class पिछड़ा वर्ग के कुल परिवारों की संख्या 74,73,529 है। इनमें से 33.16 फीसदी यानी 24,77,970 परिवार गरीब हैं।
  • Extremely Backward Class अत्यंत पिछड़ा वर्ग के कुल 98,84,904 परिवार हैं। इनमें से 33.58 फीसदी परिवार गरीब हैं। इनकी संख्या 33,19,509 है।
  • Scheduled Caste अनुसूचित जाति के कुल परिवार 54,72,024 हैं। इनमें से 23,49,111 परिवार गरीब हैं, जो कि कुल संख्या का 42.93 फीसदी है।
  • Scheduled Tribe प्रदेश में अनुसूचित जनजाति के परिवारों की कुल संख्या 4,70,256 है। इनमें से 2,00,809 परिवार गरीब हैं। यह कुल संख्या का 42.70 फीसदी है।
  • Other Castes अन्य जातियों के परिवारों की कुल संख्या 39,935 है। इसमें से 9,474 परिवार गरीब हैं। यह कुल संख्या का 23.72 फीसदी है।
  • बिहार में सभी जातियों के परिवारों की कुल संख्या 2,76,68,930 है। इनमें से कुल गरीब परिवारों की संख्या 94,42,786 है। यह सभी समाज के कुल परिवारों की संख्या का 34.13 फीसदी है।

छह हजार से कम आय वाले 94 लाख परिवार गरीब

बिहार में Bihar Caste Census Economic Survey में छह हजार रुपये से कम मासिक आय वाले परिवारों को गरीब माना गया है। इसके आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश की एक बड़ी आबादी गरीब है। राज्य में परिवारों की कुल संख्या 2,76,68,930 है।

  • 6000 रुपये से कम आय वाले कुल परिवारों की संख्या 94,42,786 है। यह कुल संख्या का 34.13 फीसदी है।
  • वहीं, 6000 रुपये से 10 हजार रुपये तक की मासिक आय वालों की संख्या 81,91,390 है। यह कुल संख्या का 29.61 फीसदी है। (Bihar Caste Census Economic Survey Report)
  • 10 हजार रुपये से 20 हजार रुपये मासिक आय वालों की संख्या 49,97,142 है। यह कुल संख्या का 18.06 फीसदी है।
  • प्रदेश में महीने में 20 हजार रुपये से 50 हजार रुपये तक कमाने वाले परिवारों की संख्या 27,20,870 है। यह कुल संख्या का 9.83 फीसदी है।
  • 50 हजार रुपये से अधिक मासिक आय वाले परिवारों की संख्या 10,79,466 है। यह कुल संख्या का 3.90 फीसदी है।
  • प्रदेश में कुछ ऐसे भी परिवार हैं, जिन्होंने अपनी आय की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। ऐसे परिवारों की संख्या 12,37,276 है। यह कुल संख्या का 4.47 फीसदी है।

सवर्णों में सबसे ज्यादा गरीब कौन और कौन सबसे अमीर?

  • बिहार सवर्णों परिवारों की कुल संख्या 43,28,828 है। इनमें से 25.09 फीसदी यानी 10,85,913 परिवार गरीब हैं। (Bihar Caste And Economic Survey)
  • सवर्णों में भी भूमिहार सबसे ज्यादा गरीब हैं। इनकी परिवारों की कुल संख्या 8,38,447 है। इसमें से 2,31, 211 परिवार यानी 27.58 फीसदी गरीब हैं।
  • इनके बाद गरीब परिवारों के प्रतिशत के क्रम में देखें तो शेख, ब्राह्मण, राजपूत, पठान (खान), सैयद और फिर कायस्थ हैं। Bihar Assembly Winter Session
  • शेख की संख्या 10,38,888 है। इनमें से 25.84 फीसदी यानी 2,68,398 परिवार गरीब हैं।
  • ब्राह्मण परिवारों की कुल संख्या 10,76,563 है। इनमें से 25.32 फीसदी यानी 2,72,576 परिवार गरीब हैं।
  • राजपूतों की संख्या 9,53,784 है। इनमें से 24.89 फीसदी यानी 2,37,412 परिवार गरीब हैं। Bihar Jatiya Janganana
  • पठान (खान) परिवार प्रदेश में 1,89,777 हैं। इनमें से 22.20 फीसदी यानी 42,137 परिवार गरीब हैं।
  • सैयद की संख्या 59,838 है। इनमें से 17.61 फीसदी यानी 10,540 परिवार गरीब हैं। Bihar Caste Economic Survey
  • कायस्थ 1,70,985 हैं। इनमें से 13.83 फीसदी 23,639 परिवार गरीब हैं।

45 लाख लोग दूसरे राज्य या विदेश में कर रहे काम

  • बिहार की 13 करोड़ 7 लाख की आबादी में मात्र 3.50 प्रतिशत लोग दूसरे राज्यों में काम कर रहे हैं। विदेश में काम करने वाले 0.17 फीसदी हैं।
  • दूसरे राज्य में काम करने वालों की संख्या 45,78,669 है। विदेश में काम करने वाले 21,7,499 हैं।
  • प्रदेश के अंदर अपने मूल निवास स्थान से दूसरी शहर या जगह पर काम करने वालों की संख्या 15,89,000 है। यह कुल आबादी का 1.22 फीसदी है।

पढ़ाई के लिए छात्रों का पलायन

  • बिहार में आंकड़े बताते हैं कि 13 करोड़ की कुल आबादी में से 5,52000 छात्र पढ़ने के लिए दूसरे राज्यों में गए हैं। विदेश जाने वालों की संख्या 23,738 है।

यह भी पढ़ें : बिहार में 25% सवर्ण गरीब, 94 लाख लोगों की मासिक आय 6 हजार से भी कम; अब आर्थिक सर्वे रिपोर्ट पर मचेगा सियासी बवाल

यह भी पढ़ें : Bihar Caste Based Survey Economical Report: सवर्णों में भूमिहार सबसे ज्यादा आर्थिक रूप से कमजोर, ब्राह्मण 25 तो इतने प्रतिशत राजपूत गरीब

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर