Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Samrat Chaudhary: 'तब भी कहा था और आज भी कह रहा हूं', BJP प्रदेश अध्यक्ष पद से हटते ही सम्राट चौधरी का रिएक्शन

Bihar Politics बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) का बिहार भाजपा के अध्यक्ष पर को लेकर रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा ने जितना उन्हें दिया उतना कोई भी पार्टी नहीं दे सकती है। उन्होंने कहा कि पहले पार्टी ने उन्हें अध्यक्ष बनाया फिर डिप्टी सीएम बनने की जिम्मेदारी दी।

By Raman Shukla Edited By: Mukul Kumar Updated: Mon, 29 Jul 2024 08:09 PM (IST)
Hero Image
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी। फोटो- सोशल मीडिया

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics In Hindi उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने भाजपा (BJP) के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के अभिनदंन समारोह को संबोधित किया।

सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्होंने डेढ़ वर्ष तक भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने कहा कि 'जब मैंने  प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाला था, तब भी कहा था और आज भी कह रहा हूं कि भाजपा ने जितना मुझे दिया है उतना कोई पार्टी नहीं दे सकती है।'

उन्होंने कहा, 'मुझे पार्टी ने पहले अध्यक्ष बनाया और फिर उप मुख्यमंत्री बनाया। यह पार्टी सभी कार्यकर्ताओं को बढ़ाने का काम करती है।' 

सम्राट चौधरी ने दी नए अध्यक्ष को बधाई

उन्होंने जायसवाल को नए अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि पूर्व अध्यक्ष के रूप में समर्थन तो मिलेगा ही, सरकार का सहयोग भी भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को मिलता रहेगा। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए नए अध्यक्ष पार्टी को शीर्ष तक पहुंचाने में कामयाब होंगे।

चौधरी ने कहा, 'जब मैं अध्यक्ष बना था तब भी कई चुनौतियां थीं। 2024 में हमलोग सरकार बना रहे थे, तब राजद के मुंह से सरकार को छीना।

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि 2025 में भाजपा अपने संघर्ष के बदौलत और मजबूत बनेगी। 2025 में एक बार फिर प्रदेश में अपार बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी। एक नई व्यवस्था खड़ी करनी है।

बता दें कि भाजपा ने हाल ही में दो राज्यों में बड़ा फेरबदल किया था। भाजपा ने बिहार और राजस्थान के पार्टी प्रमुख बदल दिए। बिहार में दिलीप जायसवाल तो राजस्थान में मदन राठौड़ को भाजपा अध्यक्ष बनाया गया।

यह भी पढ़ें-

Bihar: दिलीप जायसवाल ने संभाला भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष का दायित्‍व, पार्टी नेताओं ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया अभिनंदन

Samrat Choudhary: प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी गई, क्या अब मंत्री पद भी जाएगा? रोहिणी ने कर दी भविष्यवाणी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर