Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Election News: पंचायतों से पहले नगर निकायों में होंगे उप चुनाव, 5 दिसंबर के बाद कभी भी हो सकती है घोषणा

Bihar Municipal By Election News राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों से पहले नगर निकायों में उप चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी है। आयोग ने पटना कैमूर नालंदा सारण वैशाली पूर्वी चंपारण पश्चिम चंपारण सीतामढ़ी दरभंगा मधेपुरा और अररिया के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से 15 अक्टूबर तक सभी रिक्त पदों की सूची तैयार कराने का निर्देश दिया है।

By Jagran NewsEdited By: Prateek JainUpdated: Fri, 20 Oct 2023 06:08 PM (IST)
Hero Image
पंचायतों से पहले नगर निकायों में होंगे उप चुनाव, 5 दिसंबर के बाद कभी भी हो सकती है घोषणा

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों से पहले नगर निकायों में उप चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

आयोग ने पटना, कैमूर, नालंदा, सारण, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधेपुरा और अररिया के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से 15 अक्टूबर तक सभी रिक्त पदों की सूची तैयार कराने का निर्देश दिया है। साथ ही हर हाल में 25 अक्टूबर तक सभी रिक्त पदों की सूची आयोग कार्यालय को भेजनी है।

मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम भेजा गया 

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव मुकेश कुमार सिन्हा ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को बुधवार को मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम भेज दिया है। निर्देश है कि फोटोयुक्त मतदाता सूची बनाने का काम 30 अक्टूबर से तीन नवंबर तक पूरा कर लिया जाए।

वार्ड स्तर पर मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 10 नवंबर को कर दिया जाएगा। 23 नवंबर तक मतदाताओं से आपत्ति ली जाएगी। नए मतदाताओं के नाम सम्मिलित करने और मृत मतदाताओं का नाम सूची से हटाने का दावा होगा।

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच दिसंबर को किया जाएगा, उसके बाद मतदान का कार्यक्रम जारी होगा। रिक्त पदों में महापौर के अलावा वार्ड पार्षद के पद सम्मिलित हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन परिसर में पौधा रोपण किया

राज्य ब्यूरो, पटना। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को राजभवन परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर और राज्यपाल के प्रधान सचिव राबर्ट एल. चोंग्थू मौजूद थे।

पौधा रोपण कार्यक्रम के बाद राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को स्मृति चिह्न एवं मधुबनी पेंटिंग भेंट कर राजभवन से विदाई दी। वहीं राष्ट्रपति ने भी राज्यपाल को स्मृति चिह्न एवं शाल भेंट की।

पौधा रोपण कार्यक्रम में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी के अलावा आशुतोष, शशिकांत कुमार तथा अम्बरीश मल्ल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। इससे पहले सचिव बंदना प्रेयषी ने बिहार के राजकीय पक्षी गौरया का प्रतीकात्मक प्रतीक चिन्ह राष्ट्रपति और राज्यपाल को भेंट किया।

यह भी पढ़ें - Bihar में भाजपा के कौन-से नेता मंत्रियों वाले बंगलों में रह रहे? नीतीश कुमार के मंत्री ने किया बड़ा दावा

यह भी पढ़ें - एक कदम आगे रहना चाहती है भाजपा, सम्राट चौधरी बोले- अब क्यूआर कोड के माध्यम से लोगों को जोड़ेगी