Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Flood News Live: बिहार में कहां-कहां बाढ़ से हो रही तबाही? देखें डराने वाली तस्वीरें; दीघा घाट पर अलर्ट

Flood in Bihar बिहार में भारी बारिश के बाद अब बाढ़ ने लोगों को डराना शुरू कर दिया है। पटना बेगूसराय सारण समेत कई जिलों के निचले इलाके में बाढ़ का पानी घुसना शुरू हो गया है। कई जगह तो स्कूल और कॉलेजों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। जिसके चलते विद्यालयों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

By Jitendra Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Fri, 20 Sep 2024 11:14 AM (IST)
Hero Image
सारण के सिताब दियारा में बना जेपी ट्रस्ट में घुसा बाढ़ का पानी (जागरण फोटो)

जागरण टीम, पटना। Bihar News: पटना और आसपास के दियारा क्षेत्र में गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी है। बीते 24 घंटे के दौरान मनेर दीघा घाट गांधी घाट और हाथीदह में गंगा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार की सुबह गंगा का जलस्तर मनेर में खतरे के निशान से 129 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया गया।

हाथीदह में गंगा ने तोड़ा सारा रिकॉर्ड 

आज सुबह आठ बजे पटना के हाथीदह में जलस्तर 43.150 मीटर दर्ज किया गया। पिछला रिकॉर्ड 2021 में 43.52 मीटर था।

फतुहा गोविंदपुर से सैदपुर जाने वाली सड़क पर बाढ़ का पानी

दीघा घाट पर गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही

पटना के दीघा घाट पर गंगा खतरे के निशान से 131 सेंटीमीटर और गांधी पर 172 सेंटीमीटर उपर बह रही है। हाथीदह घाट पर 149 सेंटीमीटर उपर दर्ज किया गया है। पटना के जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मनेर, दानापुर और बख्तियारपुर प्रखंड के 20 पंचायत बाढ़ से प्रभावित हुआ है।

बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक रसोई का प्रबंध किया गया है। पशु चारा, दवाई और डाक्टर के साथ राहत बचाव के लिए टीम प्रतिनियुक्त कर दिया गया।

नदी को पार करती महिलाएं

छपरा शेरपुर में बना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में घुसा बाढ़ का पानी

Chhapra Flood: छपरा शहर के निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, मचा हड़कंप; डराने वाली तस्वीरें आईं सामने

Bihar Weather Today: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश? पढ़ें वेदर रिपोर्ट यहां

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर