Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar: महागठबंधन के नेताओं की बल्ले-बल्ले, जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति गठित; यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

बिहार सरकार ने जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का गठन कर दिया है। इस समिति में महागठबंधन के नेताओं को तवज्जो दी गई है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्यों के नामों से तय किए गए हैं।

By Sunil RajEdited By: Rajat MouryaUpdated: Thu, 19 Oct 2023 07:17 PM (IST)
Hero Image
महागठबंधन के नेताओं की बल्ले-बल्ले, जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति गठित (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics राज्य सरकार ने बुधवार की देर रात जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का गठन कर दिया। इसकी जिलावार अधिसूचना जारी कर दी गई। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के नामों से तय किए गए हैं।

20 सूत्री जिला स्तरीय समिति मे जिला प्रभारी मंत्री को अध्यक्ष की कुर्सी दी गई है। एक जिला छोड़ बाकी 37 जिला में कमेटी बनी है। जल्द ही प्रखंड स्तरीय 20 सूत्रीय कमेटी का भी गठन किया जाएगा। जसकी अधिसूचना अलग से जारी होगी। पटना जिला के प्रभारी मंत्री के नाते उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पटना जिला 20 सूत्रीय समिति का अध्यक्ष बनाए गए हैं।

पटना में 24 नेताओं को दी गई कमान

अशोक कुमार एवं दिनानाथ सिंह को उपाध्यक्ष की कुर्सी दी गई है। पटना जिला में कुल 24 नेताओं को जगह दी गई है। इस लिस्ट में जदयू, राजद, कांग्रेस और वाम दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है। उसी तरह सीएम नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा मे 20 सूत्रीय कमेटी के अध्यक्ष वित्त मंत्री विजय चौधरी है।

अशोक कुमार हिमांशु एवं मो. मशरुर अहमद जुबैरी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। मधेपुरा जिला के अध्यक्ष आईपीआरडी मंत्री संजय कुमार झा और उपाध्यक्ष जयकांत यादव एवं रमेश ऋषिदेव हैं। लखीसराय जिला की अध्यक्ष परिवहन मंत्री शीला कुमारी और उपाध्यक्ष कालीचरण दास एवं अमरेश कुमार हैं। किशनगंज जिला के अध्यक्ष अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान और उपाध्यक्ष असगर अली पीटर एवं मो. मुजाहिद आलम हैं।

रत्नेश सादा को जहानाबाद जिले की कमान

जहानाबाद जिले के लिए अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सादा को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि महेश ठाकुर और और शशि भूषण कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। रोहतास जिला के अध्यक्ष लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज और उपाध्यक्ष रामचन्द्र ठाकुर एवं अजय कुमार सिंह हैं। पूर्णिया जिला के अध्यक्ष वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार दास एवं राकेश कुमार है।

नवादा जिला के अध्यक्ष उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ और उपाध्यक्ष सलमान रागीब एवं उदय कुमार यादव हैं। मुजफ्फरपुर जिला के अध्यक्ष कला संस्कृति मंत्री जितेन्द्र कुमार राय और उपाध्यक्ष राम बाबू सिंह एवं रमेश गुप्ता हैं। मधुबनी जिला की अध्यक्ष खाद्य उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह और उपाध्यक्ष बीर बहादुर सिंह एवं सत्येन्द्र कामत हैं। कैमूर जिला के लिए श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम अध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि अकलू राम और प्रमोद कुमार सिंह उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं।

खगड़िया के अध्यक्ष बनाए गए मदन सहनी

समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी को खगड़िया जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस जिले के लिए मनोहर कुमार यादव और बबलू मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव को कटिहार जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि शमीम इकबाल और सुनील यादव उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

अरवल जिला के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री तेज प्रताप यादव को अध्यक्ष और राम किशोर वर्मा और रविंद्र सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। औरंगाबाद जिला के अध्यक्ष राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता बनाये गए हैं। जबकि इस जिले में अशोक कुमार सिंह और अमरेंद्र कुमार कुशवाहा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

आपदा प्रबंधन मंत्री को बांका जिले की कमान

बांका जिला का अध्यक्ष आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज को बनाया गया है। जबकि इस जिला के उपाध्यक्ष के रूप में अमरेंद्र कुमार सिंह और अर्जुन प्रसाद ठाकुर को नियुक्त किया गया है। बेगूसराय के अध्यक्ष गन्ना उद्योग मंत्री शमीम अहमद को बनाया गया है जबकि रुदल राय और अवधेश कुमार राय को उपाध्यक्ष बनाया गया है। भागलपुर जिला के अध्यक्ष पर्यटन मंत्री कुमार सर्वजीत बनाये गए है। जबकि विपिन बिहारी सिंह और चंद्रशेखर प्रसाद यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

बक्सर जिला के अध्यक्ष पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री आफाक अहमद होंगे। जबकि अशोक सिंह और शेषनाथ सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। पीएचडी मंत्री ललित यादव पश्चिमी चंपारण के अध्यक्ष जबकि शत्रुघ्न कुशवाहा हुसैन अंसारी उपाध्यक्ष होंगे, सीतामढ़ी जिले के अध्यक्ष भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी और उपाध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा और सत्येंद्र सिंह कुशवाहा होंगे।

इसी तरह वैशाली के अध्यक्ष योजना एवं विकास मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव जबकि उपाध्यक्ष वैद्यनाथ चंद्रवंशी और सुभाष चंद्र सिंह होंगे, सुपौल जिला के अध्यक्ष जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा और उपाध्यक्ष संतोष कुमार और राजेंद्र प्रसाद यादव होंगे, सिवान जिले के अध्यक्ष राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता और चंद्रकेतु सिंह और नईमुद्दीन अंसारी उपाध्यक्ष होंगे, शिवहर के अध्यक्ष अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान जबकि शिवचंद्र पासवान और कमलेश पांडे उपाध्यक्ष होंगे, शेखपुरा के अध्यक्ष परिवहन मंत्री शीला कुमारी जबकि उपाध्यक्ष शिवचंद्र कुमार उर्फ शिवकुमार सिंह और कुमार सत्यजीत होंगे।

सारण जिले के अध्यक्ष विज्ञान व प्रविधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह को जबकि उपाध्यक्ष सुनील कुमार और अल्ताफ आलम राजू को बनाया गया है, समस्तीपुर के अध्यक्ष भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी जबकि उपाध्यक्ष रोमा भारती और मनोज कुमार गुप्ता, सहरसा के अध्यक्ष पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद जबकि उपाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया और मो. ताहिर होंगे।

ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री को जमुई की कमान

ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार को जमुई जिला का अध्यक्ष बनाया गया है। इस जिले में उपाध्यक्ष पद की कमान डॉ. त्रिवेदी यादव और रामचरित्र मंडल को सौंपी गई है। खान एवं भू तत्व मंत्री डॉ. रामानंद यादव को गोपालगंज जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि आदित्य शंकरशाही और दिलीप कुमार सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सूचना एवं प्रावैधिकी मंत्री मोहम्मद इसराइल को गया जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अभय कुमार सिंह उर्फ अभय कुशवाहा व मुर्शीद आलम उर्फ ने नेयाज भाई को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री सुनील कुमार को पूर्वी चंपारण का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मनोज कुमार यादव और मंजू देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कला संस्कृति युवा एवं खेल विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार को दरभंगा जिला का अध्यक्ष बनाया गया है। गोपाल मंडल और उदय शंकर यादव उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar News: 'वे लालू जी की चरण वंदना के लिए जाते हैं...', सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर कसा तंज; RJD को भी घेरा

ये भी पढ़ें- 'अगर हिंदुओं पर हमले नहीं रुके तो हम दुर्गा पूजा के बाद...' गिरिराज सिंह ने प्रशासन को दी चेतावनी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर