Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मछुआरों का बीमा कराए बिहार सरकार, किसान क्रेडिट कार्ड की भी दे सुविधा; कांफ्फेड ने नीतीश कुमार से की बड़ी डिमांड

बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ ने नीतीश सरकार से मछुआरों के लिए बीमा उपलब्ध कराने की मांग की है। कांफ्फेड प्रबंध निदेशक ऋषिकेश कश्यप ने मछुआरा दिवस पर कहा कि मछुआरों की आर्थिक स्थिति चिंता का विषय है। मछली उत्पादन में मछुआरा समाज प्राचीन काल से लगा है लेकिन मछुआरों की आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है।

By Mritunjay Mani Edited By: Mohit Tripathi Updated: Thu, 11 Jul 2024 04:04 PM (IST)
Hero Image
मछुआरों का बीमा कराए बिहार सरकार, कांफ्फेड ने नीतीश कुमार से की डिमांड। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार सरकार मछली और मछुआरों का बीमा कराएं। मछुआरों की आर्थिक स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। मछली उत्पादन में मछुआ समाज प्राचीन काल से लगा हुआ है, इसके बाद भी मछुआरों की आर्थिक में सुधार नहीं हो पा रहा है।

यह मांग बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ (कांफ्फेड) की प्रबंध निदेशक ऋषिकेश कश्यप ने मछुआरा दिवस के अवसर पर की।

उन्होंने कहा कि मछुआ समाज के हितों की रक्षा के लिए कांफ्फेड संकल्पित है। राज्य का उत्तरी भाग पूरी तरह से बाढ़ प्रभावित है। अब तो दक्षिण बिहार के जहानाबाद एवं औरंगाबाद में भी बाढ़ का कहर देखा जा रहा है।

मछुआरों के आर्थिक हितों के लिए बीमा जरूरी

उन्होंने कहा कि हर साल बाढ़ से करोड़ों रुपये की मछलियां नदियों की धारा में बह जाती हैं। नदियों के किनारे रहने वाले गरीब मछुआरों की झोपड़ी भी बाढ़ की धारा में बह जाती है।

राज्य सरकार मछुआरों के आर्थिक हितों की रक्षा के लिए बीमा की व्यवस्था कराएं। अगर सरकार उन्हें बीमा का लाभ प्रदान करती है तो संघ सरकार का हमेशा आभारी रहेगा।

अपने हितों के लिए संकल्पित है मछुआ समाज

मछुआरा दिवस के अवसर पर संघ के अध्यक्ष प्रयाग सहनी ने कहा कि गरीब मछुआरा सरकार की ओर आशाभरी नजरों से देख रही है। मछुआ समाज आज अपने हितों को लेकर काफी एकजुट है।

राज्य में मछली उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा। बिहार में मछली आंध्रप्रदेश एवं पश्चिम बंगाल से मंगाई जा रही है। बिहार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जरुरत है।

इस अवसर पर मदन कुमार निषाद, ब्रजेन्द्रनाथ सिन्हा, लालबाबू सहनी, रघुनाथ मुखिया, मो. मनौवर अली, प्रमोद कुमार, गुड्डी बेगम आदि मौजूद थे।

मछुआरों को दी जाए किसान क्रेडिट कार्ड

बोरिंग केनाल रोड स्थित आरजेपी कार्यालय में मछुआरा दिवस मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र साहनी ने कहा कि हम सरकार से पांच सूत्री मांग करते हैं। केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा प्रायोजित लंबित मछुआरों के हितकारी योजना को लागू किया जाए।

मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड दिया जाए। पूरे बिहार में मछुआरों के लिए प्रतिवर्ष 25000 मछुआरा आवास दिया जाए। मछुआरों की परंपरागत सूची जारी की जाए। मछुआरों के बच्चे को शिक्षा प्रदान करने के लिए विशेष सुविधा दिया जाए।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सहनी, धनंजय यादव, राम आशीष सहनी, श्रवण पासवान, प्रभात वर्मा, अतुल कुमार , मोहम्मद आजाद, उमेश महतो, अर्जुन महतो इत्यादि लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Patna News: उत्तर बिहार के लोगों को पटना जाना होगा आसान, सरकार के इस कदम से दूरी भी हो जाएगी कम

Patna News: बिना नंबर की बाइक से घूम रहे थे दो सिपाही, फिर ट्रैफिक पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी; ठोका भारी जुर्माना