Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar GST Collection 2023: बिहार के खजाने को जीएसटी से भर गया गुजरा साल, अप्रैल से दिसंबर तक 19157 करोड़ रुपये की हुई प्राप्ति

गुजरे वर्ष यानी 2023 में वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) के रूप में बिहार को ठीकठाक राजस्व की प्राप्ति हुई है। केंद्र का खजाना भी जीएसटी से भारी हुआ है। इक्का-दुक्का राज्यों को पिछले वर्ष की तुलना में कम राशि प्राप्त हुई है। सोमवार को केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़े यही बता रहे। बिहार में अप्रैल से दिसंबर 2023 के दौरान जीएसटी संग्रह में वार्षिक 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

By Vikash Chandra Pandey Edited By: Prateek Jain Updated: Mon, 01 Jan 2024 11:08 PM (IST)
Hero Image
Bihar GST Collection 2023: बिहार के खजाने को जीएसटी से भर गया गुजरा साल

राज्य ब्यूरो, पटना। गुजरे वर्ष यानी 2023 में वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) के रूप में बिहार को ठीकठाक राजस्व की प्राप्ति हुई है। केंद्र का खजाना भी जीएसटी से भारी हुआ है। इक्का-दुक्का राज्यों को पिछले वर्ष की तुलना में कम राशि प्राप्त हुई है। सोमवार को केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़े यही बता रहे।

बिहार में अप्रैल से दिसंबर, 2023 के दौरान जीएसटी संग्रह में वार्षिक 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह 19157 करोड़ तक पहुंच गई। पिछले वर्ष की समान अवधि (अप्रैल-दिसंबर, 2022) में यह 17360 करोड़ रुपये थी। दिसंबर, 2023 में 1487 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है।

दिसंबर, 2022 में बिहार को 1309 करोड़ रुपये मिले थे

यह पिछले वर्ष की समान अवधि से 14 प्रतिशत अधिक है। दिसंबर, 2022 में 1309 करोड़ रुपये मिले थे। पड़ोसी उत्तर प्रदेश और बंगाल ने क्रमश: 12 और 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कराई है, जबकि झारखंड की वृद्धि मात्र चार प्रतिशत की रही।

राष्ट्रीय स्तर पर 2023 में अप्रैल-दिसंबर के दौरान वार्षिक 12 प्रतिशत की वृद्धि के साथ जीएसटी का संग्रहण हुआ। यह 14.97 लाख करोड़ तक पहुंच गई। पिछले वर्ष की समान अवधि (अप्रैल-दिसंबर, 2022) में यह 13.40 लाख करोड़ रुपये थी।

दिसंबर, 2023 में जीएसटी के रूप में 1,64,882 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई। इसमें सीजीएसटी 30,443 करोड़, एसजीएसटी 37,935 करोड़ और आईजीएसटी 84,255 करोड़ रुपये रही। आईजीएसटी में माल के आयात पर एकत्र कर के साथ उपकर भी समाहित है।

केंद्र सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी को 40,057 करोड़ और एसजीएसटी को 33,652 करोड़ का निपटान किया है। नियमित निपटान के बाद दिसंबर, 2023 में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 70,501 करोड़ और एसजीएसटी के लिए 71,587 करोड़ है।

यह भी पढ़ें -

'...INDIA का झंडा लहराएगा तभी राम घर आएंगे', तेज प्रताप यादव ने PM मोदी के दीपोत्सव मनाने वाले बयान पर क्यों कह दिया ऐसा

Rabri Devi Birthday: बिहार की पहली महिला मुख्‍यमंत्री रबड़ी देवी का आज जन्‍मदिन, राजनीतिक सफर पर बन चुकी है वेब सीरीज

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर