Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Election Result 2024: अपनी नई पीढ़ी को जिता ही डाले ये दिग्गज..., बेटी, पत्नी और जीजा ने मार ली बाजी

Bihar Politics बिहार में लगभग सीटों का परिणाम सामने आ गया है। लेकिन इन सीटों में कुछ ऐसी सीटें रहीं जिसने लोगों को चौंका दिया। इन सीट पर नेताओं के बेटे-बेटियां और पत्नी ने जीत दर्ज कर ली। तो चलिए आज हम आपलोगों को बताएंगे कि कौन-कौन से नेता अपनी नई पीढ़ी को सियासत में लाने में कामयाब हो गए।

By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Tue, 04 Jun 2024 06:33 PM (IST)
Hero Image
बिहार लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 (जागरण फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Today: राजनीति के दिग्गज इस आम चुनाव में अपनी नयी पीढी या यूं कह लीजिए अपने स्वजन को राजनीति में स्थापित करने में कामयाब हो गए। वैसे दो मामलों में उन्हें असफलता भी हासिल हुई।

सबसे अधिक चर्चा अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी की

इस आम चुनाव में सबसे अधिक चर्चा जदयू के वरिष्ठ नेता व राज्य मंत्रिमंडल में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी की हुई। शांभवी बिहार में सबसे कम उम्र की प्रत्याशी थीं इस बार के लोकसभा चुनाव में। लोजपा (रामविलास) के टिकट पर वह समस्तीपुर (सुरक्षित) लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार थीं। वह चुनाव जीतने में सफल रहीं।

शाम चार बजे ही वह 1.18 लाख मतों से आगे थीं। दिलचस्प यह रहा कि उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल में सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र व कांग्रेस के टिकट पर मैदान में रहे सन्नी हजारी को पराजित किया।

 लालू की दो बेटियाें में एक ने ही जीता चुनाव

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की दो बेटियां इस बार मैदान में थीं। मीसा भारती तीसरी बार पाटलिपुत्र सीट से चुनाव मैदान में थीं। दो बार की पराजय के बाद इस बार उन्होंने जीत का स्वाद चखा। वहीं राजद सुप्रीमो की एक अन्य पुत्री रोहिणी आचार्य सारण सीट से चुनाव मैदान में थीं पर वह चुनाव नहीं जीत सकीं।

 अखिलेश प्रसाद अपने पुत्र को नहीं जीता सके 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के पुत्र आकाश कुमार सिंह महाराजगंज सीट से कांग्रेस के टिकट पर मैदान में थे। पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अपने पुत्र को जीत नहीं दिला सके।

 चिराग पासवान ने अपने बहनोई को सांसद बनाया  

लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने बहनोई अरुण भारती को जमुई लोकसभा सीट से अपने दल का उम्मीदवार बनाया था। इस सीट से चिराग सांसद हुआ करते थे। अरुण भारती को चिराग जमुई का सांसद बनाने में कामयाब रहे।

 पूर्व विधायक अपनी पत्नी को सीवान से सांसद बनाने में सफल रहे 

पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी कुशवाहा को सीवान से सांसद बनाने में सफल रहे। सीवान से जदयू ने अपनी सांसद कविता सिंह का टिकट काटकर विजयलक्ष्मी कुशवाहा को टिकट दिया था।

ये भी पढ़ें

Saran Lok Sabha Result: सारण सीट पर रोहिणी आचार्य ने सबको चौंकाया, राजीव प्रताप रूडी की बढ़ाई टेंशन

Pappu Yadav Result: पूर्णिया में जीते पप्पू यादव, लोगों के सामने बता दिया अपना अगला प्लान; कहा- मैं अब...

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें