Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'मैं मांग रहा हूं, गीला-सूखा कचरा अलग करके दीजिए'; नीतीश के मंत्री को अचानक ये क्या हुआ

पटना में नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीन नवीन (Bihar Minister Nitin Nabin) ने शहरवासियों से गीला-सूखा कचरा अलग-अलग करके देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे शहर को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने शहर के 100 स्थानों पर बनने वाले मॉडल शौचालय में से एक का निर्माण बाजार समिति में कराने की भी घोषणा की।

By Mritunjay Mani Edited By: Rajat Mourya Updated: Wed, 18 Sep 2024 03:23 PM (IST)
Hero Image
बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन और सीएम नीतीश कुमार। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, पटना। मैं आपलोगों से कुछ मांगने आया हूं। आपलोग गीला-सूखा कचरा अलग-अलग करके दीजिए। गंदगी फैलाने वालों को रोकिए-टोकिए। आपकी मांगों को मैं पूरा कराऊंगा। बाजार समिति का सौंदर्यीकरण होगा, प्रांगण में कचरा प्रोसेसिंग यूनिट निर्माण होगा। बाजार समिति को सैदपुर में बनने वाले नाले की मुख्य सड़क से जोड़ा जाएगा। उक्त बातें नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतिन नवीन ने बाजार समिति में वार्ड 47 में स्वच्छता पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने यह भी कहा कि शहर के 100 स्थानों पर बनने वाले माडल शौचालय में से एक का निर्माण बाजार समिति में होगा। भू-गर्भ नाला, पीसीसी सड़क और हाई लेवल बोरिंग का निर्माण कराएंगे। आपलोगों को पटना शहर को देश में अव्व्वल बनाने के लिए मेरी मांग मान लीजिए। गीला-सूखा कचरा अलग-अलग दीजिए। ''सेलफी विथ डस्टबिन'' अभियान से जुड़कर इंटरनेट मीडिया पर डस्टबिन के साथ फोटो पोस्ट करें। इंदौर के महापौर ने मुझे बताया कि नागरिकों के कारण मेरा शहर देशभर में प्रथम स्थान पर आता है, पटना क्यों नहीं आएगा।

महापौर सीता साहू, उप महापौर रेशमी चंद्रवंशी, विधायक विधायक अरुण कुमार सिन्हा, नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य डा. आशीष कुमार सिन्हा, इंद्रदीप चंद्रवंशी, वार्ड पार्षद सतीश गुप्ता, कैलाश यादव आदि मौजूद थे।

स्वच्छता के लिए वॉकथन

पटना नगर निगम शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए सुबह 7.00 बजे से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के तहत वाकथन का आयोजन विकास भवन से आरब्लाक स्थित स्पोर्ट्स कांपलेक्स तक किया। आमजनों से सुखा गीला कचरा अलग अलग कर देने की अपील की गई। वाकथन में नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी, पटना स्मार्ट सिटी, वार्ड पार्षद आदि ने भाग लिया। मेरा शहर मेरी जवादेही जैसे नारा से गूंज उठा।

नगर निगम की गाड़ियों के लिए बनी तीन वर्कशॉप

पटना नगर निगम का अपना वर्कशाप हो गया। नगर विकास एवं आवास मंत्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर कंकड़बाग अंचल में वर्कशॉप का उद्घाटन किया। इसके साथ बुद्ध स्मृति पार्क और अजीमाबाद में भी वर्कशाप का लोकार्पण किया। नगर निगम की छोटी बड़ी गाड़ियों की मरम्मती अब निगम के वर्कशॉप में में होने लगेगी। यहां वार्ड पार्षद संजीत कुमार, राज कुमार गुप्ता, पिंकी देवी ने भाग लिया।

खाली भूखंडों स्थानीय निवासियों के श्रमदान से होने लगा साफ

पटना नगर निगम बाजार समिति में स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर श्रमदान का अयोजन किया गया। नगर विकास मंत्री नितिन नवीन इसका शुभारंभ किए। विधायक अरुण कुमार सिन्हा भी शामिल हुए। नगर निगम 124 निजी भूखंडों का पहचान किया है, यहां कचरा फेंका जाता है। श्रमदान से संपूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर प्रत्येक वार्ड में खाली पड़े निजी भूमि पर पहचान एवं सूचीकरण किया गया हैं। इसकी शुरुआत बाजार समिति से की गई है।

स्वच्छता रैली में निगम की 180 गाड़ियां हुई शामिल

पटना नगर निगम स्वच्छता रैली निकाला। इसमें निगम की 200 गाड़ियां भाग ली। नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन, प्रधान सचिव अभय कुमार सिंह, महापौर सीता साहू, नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रेमचंद गोलंबर से गाड़ियों की रैली नाला रोड, कदमकुआं, भट्टाचार्य रोड, एक्जीविशन रोड होते गांधी मैदान पहुंची और गांधी मैदान का चक्कर लगाकर गंगा जेपी पथ के लिए रवाना हो गई। प्रत्येक अंचल के 30-30 छोटी-बड़ी वाहनों की रैली में शामिल हुईं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर