Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Nagar Nikay Chunav Result: राज्य के 31 नगर निकायों में पूरी हुई काउंटिंग, सभी 805 पदों का परिणाम घोषित

Bihar Municipal By-Poll Election Result 2023 बिहार के 21 जिलों में 31 नगर निकायों के लिए नौ जून हुए मतदान की मतगणना रविवार को 58 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। इसके साथ ही कुल 805 पदों का चुनाव परिणाम आ गया।

By Raman ShuklaEdited By: Prateek JainUpdated: Sun, 11 Jun 2023 09:30 PM (IST)
Hero Image
Bihar Nagar Nikay Chunav Result: राज्य के 31 नगर निकायों में पूरी हुई काउंटिंग, सभी 805 पदों का परिणाम घोषित

राज्य ब्यूरो,पटना: बिहार के 21 जिलों में 31 नगर निकायों के लिए नौ जून हुए मतदान की मतगणना रविवार को 58 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। इसके साथ ही कुल 805 पदों का चुनाव परिणाम आ गया। वार्ड पार्षद, उप मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे कुल 4431 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला भी हो गया। वार्ड पार्षद पद पर 741, उप मुख्य पार्षद 32 और 32 मुख्य पार्षद चुन लिए गए।

वार्ड पार्षद पद पर आधी आबादी का दबदबा रहा। कुल 741 वार्ड पार्षद पद के लिए हुए चुनाव में महिलाओं ने 430 और पुरुषों को 311 पद पर जीत मिली है।

वहीं, 32 उप मुख्य पार्षद पद के लिए हुए चुनाव में 19 पर पुरुष और 13 सीटों पर महिलाएं जीतीं हैं। इसके अलावा 32 मुख्य पार्षद पद के लिए हुए चुनाव में 17 पुरुष और 15 महिलाएं जीतीं हैं।

मधुबनी और सहरसा में भाजपा प्रत्‍याशियों ने मेयर पद पर मारी बाजी

अहम यह रहा कि महज दो नगर निगम मधुबनी और सहरसा के लिए हुए चुनाव में मेयर पद भाजपा समर्थित प्रत्याशी झटकने में सफल रहे। इसके साथ ही 18 नगर परिषद और 10 नगर पंचायत क्षेत्र का भी चुनाव परिणाम आ गया।

आयोग का दावा है कि ईवीएम से प्राप्त आंकड़ों के ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन सिस्टम (ओआरसी) से परिणामों की घोषणा की गई। मतदान के बाद सभी ईवीएम को स्‍ट्रॉन्‍ग रूम में डिजिलॉक से बंद किया गया था।

डिजिलॉक को मतगणना से पूर्व निर्धारित समय पर निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, प्रत्याशियों और काउंटिंग एजेंटों की उपस्थिति में खोला गया। सभी काउंटिंग सेंटरों पर सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की गई थी।

मतगणना केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए आयोग के स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया था। आयोग की ओर से नगर निकाय चुनाव का परिणाम ऑनलाइन देखने की व्यवस्था थी।

राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर मतदाता कॉर्नर या अभ्यर्थी कॉर्नर को क्लिक कर परिणाम वाले मेनू से परिणाम दिन भर लोग देखते रहे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें