Bihar Nagar Nikay Chunav 2022: मुजफ्फरपुर में महिला मतदाताओं पर लाठी चार्ज में चार घायल, दूसरे चरण में पड़े 57 प्रतिशत मतदान
Bihar Nagar Nikay chunav Second Phase: राज्य में दूसरे चरण के नगरपालिका चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई। दूसरे चरण में 68 नगरपालिका के लिए 68 मुख्य वार्ड पार्षद, 68 उप मुख्य पार्षद और 1529 वार्ड पार्षद पद के लिए वोटिंग हुई। शुक्रवार 30 दिसंबर को मतगणना होगी।
पटना, जागरण डिजिटल डेस्क। Bihar Nagar Nikay Chunav Second Phase Voting Update: बिहार नगर निकाय के दूसरे चरण के चुनाव में 68 नगरपालिका के लिए बुधवार सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी। शुक्रवार 30 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों में मतगणना होगी। इस बार एक मतदाता अपने नगरपालिका क्षेत्र में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद के लिए तीन बार मतदान कर रहे हैं। इस चुनाव में पहली बार हर वोटर को सीधे अपने मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव का मौका दिया गया है। दूसरे चरण में राज्य के 23 जिलों में मतदान हो रहा है। इन जिलों में 17 नगर निगम क्षेत्र, दो नगर परिषद क्षेत्र और 49 नगर पंचायतें शामिल हैं। इस चरण में 68 निकायों में 68 मुख्य वार्ड पार्षद, 68 उप मुख्य पार्षद और 1529 वार्ड पार्षद पद के लिए आज वोटिंग पूरी हो गई।
Patna Nikay Chunav : आज 70 साल बाद आई वो घड़ी, पटना की जनता चुनेगी अपने मन का महापौर
दूसरे चरण में पड़े 57 प्रतिशत वोट
राज्य में बुधवार को दूसरे चरण के लिए 68 नगर निकायों में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इस दौरान लोगों में मतदान के लिए उत्साह देखा गया। कुल 57.17 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।
बेगूसराय नगर निगम चुनाव में इतना रहा मतदान प्रतिशत
बेगूसराय नगर निगम चुनाव
- कुल प्रतिशत मतदान : 52.63
- कुल पुरुष मतदान का प्रतिशत : 52.56
- कुल महिला मतदान का प्रतिशत : 52.71
नगर परिषद बखरी
- कुल मतदान प्रतिशत : 62.50
- कुल पुरुष मतदान का प्रतिशत : 58.91
- कुल महिला मतदान का प्रतिशत : 66.09
सासाराम रोहतास के चारों नगर निकाय में कुल 63.48 प्रतिशत वोटिंग
नगर निगम : सासाराम
- कुल मतदान प्रतिशत : 52. 50
- पुरुष मतदान प्रतिशत : 54
- महिला मतदान प्रतिशत : 51
नगर पंचायत : चेनारी
- कुल मतदान प्रतिशत : 68. 66
- पुरुष मतदान प्रतिशत : 68. 24
- महिला मतदान प्रतिशत : 69.13
नगर पंचायत : दिनारा
- कुल मतदान प्रतिशत : 68. 18
- पुरुष मतदान प्रतिशत : 67. 67
- महिला मतदान प्रतिशत : 68. 76
नगर पंचायत : काराकाट
- कुल मतदान प्रतिशत : 64. 58
- पुरुष मतदान प्रतिशत : 63.25
- महिला मतदान प्रतिशत : 66. 07
भोजपुर में नगर निकाय चुनाव में ये है मतदान प्रतिशत
नगर निगम : आरा
- कुल मतदान प्रतिशत : 54.84
- पुरुष मतदान प्रतिशत : 55.22
- महिला मतदान प्रतिशत : 54.46
- मतदान : शांतिपूर्ण
नगर पंचायत : कोईलवर
- कुल मतदान प्रतिशत : 64.22
- पुरुष मतदान प्रतिशत : 63.43
- महिला मतदान प्रतिशत : 65.08
- मतदान : शांतिपूर्ण
नगर पंचायत : गड़हनी
- कुल मतदान प्रतिशत : 63.23
- पुरुष मतदान प्रतिशत : 62.03
- महिला मतदान प्रतिशत : 64.26
- मतदान : शांतिपूर्ण
(नोट: पूरे जिले का औसत मतदान: 60.76 प्रतिशत रहा।)
वैशाली में नगर निकाय चुनाव में ये रहा मतदान प्रतिशत
नगर पंचायत : जंदाहा
- कुल मतदान प्रतिशत : 65.91
- पुरुष मतदान प्रतिशत : 64.48
- महिला मतदान प्रतिशत : 67.52
- मतदान : शांतिपूर्ण
नगर पंचायत : गोरौल
- कुल मतदान प्रतिशत : 66.27
- पुरुष मतदान प्रतिशत : 62.30
- महिला मतदान प्रतिशत : 70.09
- मतदान : शांतिपूर्ण
नगर पंचायत : पातेपुर
- कुल मतदान प्रतिशत : 63.22
- पुरुष मतदान प्रतिशत : 58.16
- महिला मतदान प्रतिशत : 68.85
- मतदान : शांतिपूर्ण
अररिया जिले में अब तक 76.3 प्रतिशत मतदान
अररिया जिले में रानीगंज, नरपतगंज और जोकीहाट में नगर पंचायत के लिए मतदान शांतिपूर्ण रहा। नरपतगंज में अब तक 71.19 प्रतिशत, रानीगंज में 64.76 प्रतिशत और जोकीहाट में 76.02 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं कुछ जगहों पर मतदान अब भी चल रहा है। नरपतगंज नगर पंचायत में दूसरे चरण में 32 बूथों पर मतदान हुआ।
यहां पार्षद पद पर 10, उप मुख्य पार्षद पद पर 15 एवं वार्ड पार्षद पद पर 161 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां प्रखंड मुख्यालय के समीप सिंचाई प्रमंडल कार्यालय में बनाए गए बूथ संख्या 17 पर अचानक दोपहर में कुछ लोगों के द्वारा किसी एक प्रत्याशी के द्वारा रुपया बांटने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया गया। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया।
रानीगंज नगर पंचायत में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष तथा 18 वार्ड पार्षद पद के लिए 154 प्रत्याशी मैदान में हैं।यहां 29 केंद्रों पर मतदान हुआ। जोकीहाट के 12 वार्ड में मतदान के लिए 14 केंद्र बनाए गए थे। जहां शांतिपूर्ण मतदान हुआ। यहां आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज आलम अपनी मां और पत्नी के साथ सिसौना में वोट डाला।
मुजफ्फरपुर में महिला मतदाताओं पर लाठी चार्ज, चार घायल
नगर निकाय के दूसरे चरण के लिए उत्तर बिहार में छह नगर निगम और आठ नगर पंचायतों में वोट डाले गए। मुजफ्फरपुर में लाठी चार्ज से चार महिला मतदाता घायल हो गईं। सीतामढ़ी में हंगामा हुआ। अन्य जगह शांतिपूर्ण मतदान हुआ।
मुजफ्फरपुर नगर निगम क्षेत्र में 22/4 बूथ पर मतदान के अंतिम समय एक ही घर की पांच महिलाएं वोट डालने पहुंचीं। उनका आरोप था कि बिना लाइन लगे वोटरों को पहले मतदान के लिए भेजा जा रहा है। महिलाओं ने इसका विरोध किया तो सुरक्षाकर्मियों से कहासुनी होने लगी। इसके बाद हंगाम होने पर पुलिस ने महिलाओं पर लाठी चार्ज कर दिया। महिलाओं को दौड़ाकर पीटा गया। इसमें चार महिलाएं घायल हो गईं।
अररिया निकाय चुनाव में 3 बजे तक मतदान का प्रतिशत
- रानीगंज : 56.37 प्रतिशत
- नरपतगंज : 58.37 प्रतिशत
- जोकीहाट : 59.13 प्रतिशत
मुजफ्फरपुर नगर निकाय में मतदान प्रतिशत
मुजफ्फरपुर नगर निगम : 49.36 प्रतिशत
पुरुष मतदाता : 50.30 प्रतिशत
महिला मतदाता : 48.32 प्रतिशत
माधौपुर सुस्ता नगर पंचायत : 67.77 प्रतिशत
पुरुष मतदाता : 63.40 प्रतिशत
महिला मतदाता : 72.64 प्रतिशत
मुरौल नगर पंचायत : 65.26 प्रतिशत
पुरुष मतदाता : 60.99 प्रतिशत
महिला मतदाता : 69.80 प्रतिशत
मोतिहारी नगर निगम चुनाव का मतदान प्रतिशत
मोतिहारी में दोपहर 3 बजे पर मतदान का औसत प्रतिशत 42.35 रहा।
दोपहर 3 बजे तक ये रहा मतदान प्रतिशत
- सासाराम : 41 फीसदी
- चेनारी : 65.82 फीसदी
- दिनारा : 64.86 फीसदी
- काराकाट : 61.93 फीसदी
आरा में चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक को हार्ट अटैक
आरा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 में चुनाव कराने आए एक कर्मी को हार्ट अटैक होने से अफरा तफरी मच गई। यह घटना मतदान केंद्र कृषि विज्ञान केंद्र के भाग एक में हुई। हार्ट अटैक हुआ कर्मी पंचायत शिक्षक है। हार्ट अटैक से पीड़ित कर्मचारी तरारी प्रखंड क्षेत्र के सेदहा गांव और पंचायत के निवासी अजय कुमार सिंह हैं। मतदान शुरू होने के साथ ही हार्ट अटैक होने के बाद आनन-फानन में सहकर्मी इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गए हैं। नाक से खून आने के कारण उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जाती है।
नगर निगम में वोटों की रफ्तार धीमी, नगर पंचायत में भारी मतदान
मुजफ्फरपुर में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में मतदान जारी है। नगर निगम मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur Nagar Nigam) के मुकाबले नगर पंचायत मुरौल और माधोपुर सुस्ता में अधिक मतदान हो रहा है। नगर निगम में अबतक 35.05 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। मुरौल में 52.84 प्रतिशत मतदाताओं ने वोटिंग की। माधोपुर सुस्ता में 53.50 प्रतिशत वोट पड़े।
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने किया मतदान
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना में वेटरनरी कॉलेज में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान किया। वहीं, भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने भी राजधानी में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान किया।
वोट देने के लिए कतार में लगे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह सांसद व पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह मोतिहारी में निगम की सरकार चुनने के लिए अपने मत का प्रयोग करने पहुंचे। शहर के ईदगाह स्थित मतदान केंद्र पर वे आम मतदाताओं के साथ कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
सीतामढ़ी में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में जबरदस्त उत्साह
नगर निगम सीतामढ़ी (Sitamarhi Nagar Nigam) का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में चल रहा है। नगर निगम क्षेत्र के 1 लाख 63 हजार 837 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 86891 पुरुष व 76934 व अन्य 12 मतदाता हैं। भीषण शीतलहर के बीच मतदान के लिए जबरदस्त उत्साह है। पुरुषों के मुकाबले महिलाएं अधिक संख्या में वोट के लिए टर्नअप हो रही हैं।
दोपहर एक बजे तक 26.61 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने जहां वोट किए हैं। वहीं महिला मतदाताओं की प्रतिशतता 28.93 है। निगम के कुल 46 वार्डों में वार्ड पार्षद पद लिए कुल 358 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मुख्य पार्षद के पद के लिए 30 व उप मुख्य पार्षद के एक पद के लिए 33 प्रत्याशी मैदान में हैं। 46 वार्डों में कुल 184 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 167 मूल व 17 चलंत मतदान केंद्र हैं।
भागलपुर में जमकर पड़ रहे वोट
भागलपुर में निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। युवाओं से लेकर महिलाएं और बुजुर्ग लंबी कतार में अपनी बारी की प्रतिक्षा कर रहे हैं। दोपहर एक बजे तक 35.06 प्रतिशत मतदान हुआ है।
भागलपुर नगर निगम की बात करें तो कुल 25.49 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरुषों की 28.85 प्रतिशत और महिलाओं की 23.13 प्रतिशत भागीदारी रही।
इसके अलावा सबौर नगर पंचायत में कुल 38.06 प्रतिशत मतदान में 38.09 प्रतिशत पुरुष और 37.22 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोटिंग की।
वहीं हबीबपुर नगर पंचायत में 37.83 प्रतिशत पुरुष और 45.46 प्रतिशत महिला मतदाताओं के साथ कुल 41.28 प्रतिशत मतदान हुआ।
नगर की सरकार के लिए राज्यपाल और सीएम ने किया मतदान
राजभवन के पास स्थित मध्य विद्यालय आदर्श मतदान केंद्र पर राज्यपाल फागू चौहान ने वोट डाला। उन्होंने कहा की अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें। दोपहर बाद सीएम नीतीश कुमार भी वोट डालने पहुंचे। जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम चंद्रशेखर सिंह ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं निर्वाची अधिकारी डीडीसी तनय सुल्तानिया कंट्रोल रूम से मतदान का जायजा लेते रहे।
धूप निकलने के साथ घरों से निकले मतदाता
नगरपालिका आम निर्वाचन 2020 के दूसरे चरण में पटना नगर निगम में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। अचानक बढ़ी ठंड के कारण शुरुआत के तीन चार घंटे मतदान की गति धीमी रही। दोपहर के समय धूप निकली तो मतदाता भी घरों से निकलने लगे। सुबह नौ बजे तक करीब पांच प्रतिशत मतदान हुआ। ग्यारह बजे यह 11 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया। निगम क्षेत्र में 1891 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमे 10 आदर्श मतदान केंद्र हैं। करीब साढ़े सत्रह लाख मतदाता हैं।
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने भागलपुर में किया मतदान
भागलपुर में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने वार्ड 20 के राजकीय सारो कन्या मध्य विद्यालय में मेयर, उप मेयर व वार्ड पार्षद के लिए सबसे पहले मतदान किया। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर पहले मतदान फिर जलपान का नारा देते हुए भागलपुर के लोगों से परिवर्तन के लिए मतदान करने का आग्रह किया।
नालंदा में दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच झड़प
नालंदा जिले के पटेल नगर इलाके में निकाय चुनाव के दौरान दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच झड़प की सूचना है। दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई है। पुलिस हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। नालंदा के सदर डीएसपी ने कहा कि हम मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। कुछ तत्व शांति को खतरे में डालने की कोशिश कर रहे थे। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है।
#WATCH | Bihar: A clash broke out between the supporters of two candidates of local body polls in Patel Nagar area in Nalanda district. Police on the spot. pic.twitter.com/uDYNCay7Qf
— ANI (@ANI) December 28, 2022
मोबाइल टॉर्च की रोशनी में निर्वाचक सूची मिलान कर रहे कर्मी
कटिहार के मिरचौबाड़ी सामुदायिक भवन मतदान केंद्र में रोशनी की समुचित व्यवस्था के अभाव में कर्मी मोबाइल टॉर्च की रोशनी में निर्वाचक सूची का मिलान करते दिखे।
मोतिहारी में EVM में गड़बड़ी के बाद मतदान बाधित
मोतिहारी के मंगल सेमिनरी में बने मतदान केंद्र संख्या 23/5 पर वार्ड पार्षद के EVM में गड़बड़ी की सूचना है। EVM में खराबी के बाद मतदान बाधित है।
राज्यपाल फागू चौहान ने मतदान के बाद लोगों से की अपील
नगर निकाय के दूसरे चरण में पटना में मतदान जारी है। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने मध्य विद्यालय राजभवन आदर्श मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग मताधिकार का इस्तेमाल करें।
समस्तीपुर में ठंड के कारण मतदान की गति धीमी
नगर निगम क्षेत्र समस्तीपुर में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। कड़ाके की ठंड के कारण मतदान की गति धीमी रही। सुबह नौ बजे तक यहां 6.3 प्रतिशत मतदान हुआ। पुलिस अधीक्षक हृदयकांत पुलिस बल के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे। इसके अलावा सिंघिया नगर पंचायत में 11.53 व मुसरीघरारी नगर पंचायत में 10.53 प्रतिशत मतदान की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष ने दी है।
पहली बार मतदान करने पहुंची युवतियां
मोतिहारी के नगर निगम के वार्ड 28 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर कन्या परिसर में पहली बार मतदान कर रहे युवक-युवतियों में निकाय चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। मतदान करने के बाद युवतियां सेल्फी लेती दिखी तो कुछ अपने हाथों पर चिह्न दिखा रही थी।
मुजफ्फरपुर में सुबह नौ बजे तक 9.50 प्रतिशत मतदान
मुजफ्फरपुर में सुबह नौ बजे तक 9.50 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 10.13 प्रतिशत पुरुष और 8.80 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी रही।
भागलपुर में सुबह नौ बजे तक 10.33 प्रतिशत मतदान
भागलपुर नगर निगम में सुबह 9 बजे तक कुल 7.28 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 8.12 पुरुष और
6.44 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी रही। वहीं सबौर में कुल 12.61 प्रतिशत में 13 प्रतिशत पुरुष और 9 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट किए। इसी तरह हबीबपुर में सुबह 9 बजे तक कुल 12.61 प्रतिशत हुआ। इसमें पुरुष 13.34 प्रतिशत और महिला 12.12 प्रतिशत रहीं।
मोतिहारी में वोट डालने निकली जेठानी-देवरानियां की टोली
ठंड के बावजूद मतदाताओं का जोश बिल्कुल भी कम नहीं है। महिलाएं सुबह से ही मतदान के लिए घर से निकल रही हैं। इसी कड़ी में मोतिहारी शहर के मेन रोड में ठंड व कुहासे के बीच मतदान के लिए एक साथ जाती जेठानी व देवरानियां की टोली भी दिखी।
पटना में नवजात को गोद में लेकर वोट डालने पहुंची महिला
राजधानी पटना के बेली रोड स्थित राजभवन मध्य विद्यालय आदर्श मतदान केंद्र पर कड़ाके की ठंड में एक महिला अपने एक माह के बच्चे को गोद में लेकर वोट डालने पहुंची।
जिलाधिकारी ने कर्मियों व अधिकारियों को दिए निर्देश
मोतिहारी के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक समाहरणालय स्थित नियंत्रण कक्ष पहुंचे और सूचनाएं संकलित करते कर्मचारी और अधिकारियों को निर्देश दिए।
हेनरी बाजार में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार
मोतिहारी में नवगठित नगर निगम के पहले मतदान को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। हेनरी बाजार में मतदान केंद्र पर वोटिंग शुरू होते ही महिला और पुरुष मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिल रहा है।
सारण के चार नगर निकायों के 267 बूथों पर मतदान शुरू
सारण के चार नगर निकायों में बुधवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। इस कड़ाके की ठंड में भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदाता मतदान बूथों पर पहुंच रहे हैं। आदर्श मतदान केंद्र पर पहले मतदाता का पीठासीन पदाधिकारी ने स्वागत किया। छपरा नगर निगम समेत मांझी, कोपा व मशरख नगर पंचायत में मतदान हो रहा है। इन चार नगर निकायों के लिए 123 भवनों 267 मतदान केंद बनाया गया है।
दो लाख 23 हजार 823 मतदाता ईवीएम का बटन दबाकर 678 प्रत्याशियों का चुनाव करेंगे। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल ने बताया कि सारण जिले के चारों निकाय क्षेत्रों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है।
गया में मतदाताओं का उत्साह के सामने कमजोर पड़ा ठंड
गया में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। आरआर अशोक प्लस टू उच्च विद्यालय खरखुरा बूथ पर सुबह से ही मतदाता वोट देने के लिए लाइन में खड़े हैं। ठंड के बावजूद लोगों का उत्साह देखने लायक है।
चुनावी रंजिश में मुख्य पार्षद प्रत्याशी के पुत्र को मारी गोली
सीवान के आंदर नगर पंचायत में चुनावी रंजिश को लेकर मुख्य पार्षद प्रत्याशी के पुत्र को मंगलवार की रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया है। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंदर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल युवक की पहचान आंदर निवासी पिंटू कुशवाहा के रूप में हुई है।
घायल युवक की मां मुख्य पार्षद पद पर चुनाव लड़ रही है। घटना के संबध में बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात विरोधी दल द्वारा भरटोलिया गांव में मतदाताओं को पायल एवं रुपये देकर अपने पक्ष में वोट देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसका विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया है।आंदर थानाध्यक्ष कुमार वैभव अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं।
हर बूथ पर तैनात रहेंगे छह-छह मतदान कर्मी
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान की पूरी तैयार कर ली गई है। प्रत्येक बूथ पर एक मतदाताओं के लिए तीन-तीन कंपार्टमेंट तैयार किए गए हैं। मतदान को लेकर आयोग की ओर से कुल 7084 बूथों की स्थापना की गयी है। हर बूथ पर छह-छह मतदान कर्मी तैनात रहेंगे। आयोग की ओर से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मतदाताओं की पहचान के लिए डिजिटल फोटोग्राफी सर्विलेंस तकनीक का उपयोग करें।