Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Nagar Nikay Chunav: बिहार में 31 नगर निकायों में थमा चुनाव प्रचार का शोर, नौ को होगा मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से बिहार के जिन नगर निकाय में चुनाव कराया जा रहा है उनमें 24 नवगठित उत्क्रमित या सीमा विस्तारित हैं। यहां कुल 31 में से शेष सात नगर निकायों में निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल जून में पूरा हो रहा है।

By Raman ShuklaEdited By: Yogesh SahuUpdated: Wed, 07 Jun 2023 09:12 PM (IST)
Hero Image
राज्य ब्यूरो 18 : राज्य के 31 नगर निकायों में थमा चुनाव प्रचार का शोर, मतदान कल

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में नगर निकाय चुनाव के तीसरे चरण में 31 नगर निकायों में मतदान शुक्रवार को कराया जाएगा।

इसके लिए चुनाव प्रचार का शोर बुधवार की शाम पांच बजे थम गया। अब गुरुवार को प्रत्याशी घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिन नगर निकाय में चुनाव कराया जा रहा है, उनमें 24 नवगठित, उत्क्रमित या सीमा विस्तारित हैं।

शेष सात नगर निकायों में निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल जून में पूरा हो रहा है।

इसके अलावा वैसे नगर निकाय में भी चुनाव है, जहां पर पिछले दो चरणों के चुनाव के दौरान प्रत्याशियों की मौत होने के कारण चुनाव रद या स्थगित कर दिया गया था।

  • पटना जिला में नगर परिषद मनेर, बक्सर जिला में नगर परिषद डुमरांव व नगर पंचायत ईटाढ़ी।
  • रोहतास जिला में नगरपरिषद बिक्रमगंज (कार्यकाल जून 2023)।
  • औरंगाबाद जिला में नगर परिषद दाउदनगर (कार्यकाल जून 2023)।
  • वैशाली जिला में नगर परिषद महनार (कार्यकाल जून 2023)।
  • नालंदा जिला में नगर परिषद राजगीर व नगर परिषद ईसलामपुर।
  • नवादा जिला में नगर परिषद हिसुआ, गोपालगंज जिला में नगर पंचायत हथुआ।
  • मुजफ्फरपुर जिला में नगर परिषद कांटी व नगर परिषद मोतीपुर।
  • पूर्वी चंपारण जिला में नगर परिषद केसरिया (कार्यकाल जून 2023) व नगर परिषद ढाका (कार्यकाल जून 2023)।
  • पश्चिम चंपारण जिला में नगरपंचायत मच्छरगांवा (योगापट्टी)।
  • शिवहर जिला में नगर परिषद शिवहर।
  • सीतामढ़ी जिला में नगर पंचायत सुरसंड़ (कार्यकाल जून 2023)।
  • दरभंगा जिला में नगर परिषद जाले, नगर पंचायत घनश्यामपुर, नगर पंचायत बिरौल और नगरप पंचायत कमतौल अहियारी।
  • मधुबनी जिला में नगर निगम मधुबनी व नगर परिषद झंझारपुर, सहरसा जिला में नगर निगम सहरसा।
  • किशनगंज जिला में नगर पंचायत पौआखाली।
  • मुंगेर जिला में नगर परिषद हवेली खड़गपुर, नगर पंचायत संग्रामपुर और नगर पंचायत असरगंज।
  • लखीसराय जिला में नगर परिषद बड़हिया।
  • जमुई जिला में नगर परिषद झाझा।
  • बांका जिला में नगर परिषद बांका (कार्यकाल जून 2023) सम्मिलित हैं।
लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें