Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: भारी की जगह लीजिए हल्का और ब्लास्ट प्रूफ कंपोजिट सिलेंडर, ये है इसकी पांच खासियत

Composite cylinder आम सिलेंडर की जगह कंपोजिट सिलेंडर हल्का और ब्लास्ट प्रुफ है। इसका निर्माण तीन स्तर में किया गया है। यह स्टील सिलेंडर की तुलना में आधे वजन का है। यहां जान लीजिए सिलेंडर से जुड़ी खास बातें।

By Rahul KumarEdited By: Updated: Sun, 07 Aug 2022 07:28 AM (IST)
Hero Image
कंपोजिट सिलेंडर हल्का और ब्लास्ट प्रुफ है।

जागरण संवाददाता, पटना।  इंडियन आयल ने अपने ग्राहकों के लिए हाल ही में नया एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर लांच किया है। इसका निर्माण तीन स्तर में किया गया है। अंदर से पहला स्तर हाई डेंसिटी पाइथिलीन का बना है। अंदर के इस स्तर को पालिमर से बने फाइबर ग्लास से कोट किया गया है और सबसे बाहरी स्तर भी एचडीपीई का बना है।

कंपोजिट सिलेंडर की खासियत 

यह स्टील सिलेंडर की तुलना में आधे वजन का है। लोहे के सिलेंडर जहां गैस के साथ 30-31 किलोग्राम के होते हैं। वहीं, नया कंपोजिट सिलेंडर का वजन गैस के साथ महज 16 किलोग्राम ही होगा। ये ब्लास्ट प्रूफ है। मतलब आग लगने पर ये ब्लास्ट नहीं करेगा, बल्कि पिघल जाएगा। यह सिलेंडर कुछ हद तक पारदर्शी होता है, जिसे देखा जा सकता है कि उसमें कितनी गैस बची है। गैस की मात्रा देखकर ग्राहक अपने अगले रिफिल की प्लानिंग कर सकते हैं। यह जंग प्रतिरोधी है। इससे सिलेंडर में डैमेज नहीं होता। फर्श पर दाग भी नहीं लगता। यह माडर्न किचेन की खूबसूरती बढ़ाता है । 

कैसे लें कंपोजिट सिलेंडर 

कंपोजिट सिलेंडर पांच और 10 किलो के वजन में आ रहा है। इसे इंडेन के किसी भी वितरक से लिया जा सकता है। 

सिलेंडर लेने का खर्च 

10 किलो के एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर के लिए 3350 रुपये और पांच किलो के सिलेंडर के लिए 2150 रुपये सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी। 

ग्राहक चाहें तो अपने पुराने स्टील सिलेंडर से कंपोजिट सिलेंडर को बदलवा सकते हैं। इसके लिए पुरानी सिक्योरिटी मनी और नई सिक्योरिटी मनी के अंतर राशि ही देनी होगी। आइओसी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि अगर आपने इंडेन के लिए पहले 1500 रुपये का भुगतान किया है तो कंपोजिट के लिए 3350-1500= 1850 रुपये ही देना होगा। यह दाम 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर के लिए है। अगर पांच किलो वाला सिलेंडर लेना है तो 2150-1500= 650 रुपये का ही भुगतान करना होगा।