Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: रात को शादी... सुबह तलाक; साले ने कर दी जीजा की प‍िटाई,‍ फिर दुल्‍हन ने उठाया ये कदम

Patna News फुलवारीशरीफ में रात को निकाह हुआ और शनिवार की भोर में रस्म अदा के बाद दुल्हन की विदाई के समय लड़का और लड़की पक्ष वालों के बीच झगड़े के बाद तलाक हो गया। दुल्हन पक्ष वालों ने बरात सहित दूल्हे को बंधक बना लिया। समझौता होने के बाद खर्च की राशि अदा कर दूल्हे को मुक्त कराया गया।

By Naki Imam(Phulwari)Edited By: Prateek JainUpdated: Sun, 29 Oct 2023 07:53 PM (IST)
Hero Image
Bihar News: रात को शादी... सुबह हो गया तलाक; साले ने कर दी जीजा की प‍िटाई,‍ फिर दुल्‍हन ने उठाया ये कदम

संवाद सूत्र, फुलवारीशरीफ। रात में निकाह हुआ और शनिवार की भोर में रस्म अदा के बाद दुल्हन की विदाई के समय लड़का और लड़की पक्ष वालों के बीच झगड़े के बाद तलाक हो गया।

दुल्हन पक्ष वालों ने बरात सहित दूल्हे को बंधक बना लिया। समझौता होने के बाद खर्च की राशि अदा कर दूल्हे को मुक्त कराया गया। दुल्हन निकाह के जोड़े में इमारत-ए-शरिया पहुंची और तलाक की आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

शाम को बरात का हुआ स्‍वागत 

जानकारी के अनुसार, नवाद अंसार नगर निवासी गुलाम नबी की बरात फुलवारीशरीफ इमाम कॉलोनी में शुक्रवार की शाम पहुंची। बरात का स्वागत करने के बाद निकाह कार्यक्रम संपन्न हो गया। काजी ने निकाह कराया।

भोर में चार बजे शुरू हुई रस्‍में

इसके बाद शनिवार की भोर दुल्हन की विदाई की रस्म चार बजे भोर में शुरू हुई। इस रस्म में दुल्हन पक्ष वालों के द्वारा दुल्हा की ओर से लाए गए सामान पर आपत्ति दर्ज जताई गई।

दुल्‍हन के भाई ने दूल्‍हे को पीटा

इस बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन के भाई ने दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी।

विवाद को खत्म करने का कुछ लोगों ने प्रयास किया, लेकिन मारपीट की खबर जब दुल्हन को लगी तब उसने शादी तोड़ने का एलान कर दिया। इसके बाद हंगामा मच गया। पंचायत शुरू हुई, लेकिन बात नहीं बनी।

बंधक बनाए गए दूल्‍हा पक्ष के लोग

दुल्हन पक्ष वालों ने दूल्हे एवं बरात में शामिल लोगों को बंधक बना लिया। विवाद की जानकारी नवादा के एक विधान पार्षद को लगी तो उन्होंने बीच-बचाव के लिए अपने आदमियों को भेजा और तब जाकर पंचायत बैठी।

पंचायत में तय हुआ कि दुल्हन अब ससुराल नहीं जाएगी। दूल्हा पक्ष के द्वारा लिया गया ढाई लाख रुपये वापस कर दिया जाए बाकी खर्च को दुल्हन पक्ष ने माफ कर दिया।

यह भी पढ़ें - बिहार में फिर दो युवतियों ने किया समलैंगिक विवाह, एक ने खुद को बताया पति तो दूसरे ने पत्नी; ऐसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी

यह भी पढ़ें - बिहार की बुआ-भतीजी ने दिल्‍ली में किया समलैंगिक विवाह, 3 महीने पहले घर से भागीं; सच्‍चाई पता चलने पर जो हुआ...

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें