Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ झूमते नजर आए मुखिया जी, बोले- नर्तकियों ने हमको घेर लिया था

Bihar News बिहार के नालंदा में एक वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मुखिया आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ डीजे पर झूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद रूदल प्रसाद ने सफाई भी दी है।

By Rahul KumarEdited By: Updated: Sun, 11 Sep 2022 07:02 PM (IST)
Hero Image
वैशाली में आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ झूमते दिखे मुखिया। साभार- इंटरनेट मीडिया

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। बिहार के नालंदा में एक मुखिया का नर्तकियों के साथ डांस करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुखिया आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मुखिया की तरफ से सफाई भी आई है। उन्होंने कहा कि वो एक बर्थडे पार्टी में गए थे, तभी नर्तकियों ने उन्हें घेर लिया।

खबर के मुताबिक नगरनौसा प्रखंड के अरियावां पंचायत के मुखिया रूदल प्रसाद का बार बालाओं के साथ डीजे पर झूमने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो 47 सकेंड का है। जिसमें मुखिया अपनी मर्यादा को भूल कर नर्तकियों के साथ ठुमके लगा रहे हैं। बताया जाता है कि मुखिया रूदल प्रसाद कन्हौजी टोला में एक बर्थडे का प्रोग्राम में शामिल होने गए थे। वहां आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम पहले से चल रहा था। भोजपुरी गानों पर आर्केस्ट्रा गर्ल थिरक रही थीं। 

देर रात मुखिया अपने समर्थकों के साथ इस जन्मदिन की पार्टी में शरीक होने पहुंचे थे। बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद मुखिया रूदल प्रसाद आर्केस्ट्रा गर्ल के पास पहुंच गए और उन्हें नर्तकियों ने घेर लिया। समर्थक भी आस पास इकट्ठा हो गए। उसके बाद मुखिया ने भी आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ डीजे पर झूमते दिखे। 

वायरल वीडियो के संबंध में मुखिया ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्हें हवन के बाद प्रसाद खाने के लिए बुलाया गया था। वहां पहुंचने के बाद जब पता चला कि आर्केस्ट्रा का आयोजन किया जा रहा हैं तो वे घर लौट रहे थे, उसी दौरान नर्तकियों ने उन्हें घेर लिया। वे वहां से तुरंत लौट गए थे। जबकि सूत्रों की मानें तो मुखिया नर्तकियों के साथ काफी देर तक डांस किए और नोट भी बांटा।