Move to Jagran APP

Bihar Panchayat By Election 2023 LIVE: सारण में पंचायत उपचुनाव के लिए 41 बूथों पर मतदान जारी, बुजुर्ग से लेकर युवा तक ले रहे भाग

Bihar Panchayat up chunav 2023 बिहार में पंचायत उपचुनाव के लिए 242 पदों के लिए मतदान जारी है। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पूरी व्यवस्था की है। 1000 पुलिस बलों की तैनाती की गई है। मतों की गिनती 30 जनवरी को सुबह आठ बजे से संबंधित प्रखंड मुख्यालय पर होगी। 483 पदों पर कोई प्रत्याशी नहीं मिला है।

By Vikash Chandra Pandey Edited By: Yogesh Sahu Updated: Thu, 28 Dec 2023 01:44 PM (IST)
Hero Image
बिहार में पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान जारी (जागरण)

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Panchayat up Chunav Voting: त्रि-स्तरीय पंचायतों में विभिन्न श्रेणी के रिक्त 242 पदों पर उप चुनाव के लिए मतदान जारी है। वोटिंग ईवीएम (EVM) से कराया जा रहा है। सुबह सात बजे से वोट डाले जाएंगे। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पूरी व्यवस्था की है। ये पद 36 जिलों के 167 प्रखंड अंतर्गत 244 पंचायतों में रिक्त हैं। मतों की गिनती 30 जनवरी को होगी।

बगहा पंचायत के 35 केंद्रों पर मतदान शुरू

बगहा दो प्रखंड के दो पंचायत में मुखिया व सरपंच को लेकर मतदान गुरुवार को सुबह सात बजे से जारी है । शनिवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में मतगणना की जाएगी। आरओ सह रामनगर बीडीओ चंद्रगुप्त कुमार बैठा ने बताया कि प्रखंड के एक पंचायत बैराटी बरियरवा में मुखिया का चुनाव हो रहा है।

कुल 11 प्रत्याशी मैदान में है। नयागांव रामपुर पंचायत में सरपंच के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में है। मुखिया पद पर मतदान के लिए 15 तथा सरपंच पद पर मतदान के लिए 20 मतदान केंद्र बनाया गया है। मतदान संपन्न कराने के लिए 185 मतदान कर्मी लगाए गए हैं। विधि व्यवस्था के लिए सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती है।

बगहा पंचायत उपचुनाव में मतदान जारी

सारण में सुबह 8 बजे से मतदान जारी

सारण जिले में पंचायत उपचुनाव के लिए गुरुवार को सुबह 8:00 बजे से मतदान जारी है। मतदान करने के लिए केदो पर महिला पुरुष की लंबी कतार लगी हुई है।तीन सरपंच समेत चार पदों के लिए 41 बूथों पर इवीएम से मतदान हो रहा है।


सारण में पंचायत उपचुनाव का मतदान जारी

सारण पोखड़ेरा पंचायत में मतदाता को सहारा देते पुलिसकर्मी

पटना के 79 बूथों पर मतदान जारी

पटना के कुल 79 बूथों पर मतदान डाले जा रहे हैं। मतगणना 30 दिसंबर को होगी। चुनाव के लिए पीठासीन पदाधिकारियों, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों पूर्व में ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उपचुनाव को लेकर नौ कोषांग सक्रिय हैं। डीएम ने सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों को सक्रिय रहकर निर्देशों का अनुपालन करने को कहा है।

सारण के पोखड़ेरा पंचायत में उपचुनाव में मतदान के लिए आए वोटर्स

सारण के तरैया प्रखंड के पोखड़ेरा पंचायत में सरपंच के उपचुनाव 11 मतदान केंद्रों पर मतदान करने के लिए कतार में खड़े मतदाता

सारण के पोखड़ेरा पंचायत में उपचुनाव में मतदान

मतों की गिनती 30 जनवरी को

वहीं मतों की गिनती 30 जनवरी को सुबह आठ बजे से संबंधित प्रखंड मुख्यालय पर होगी। उसी दिन परिणाम की घोषणा भी हो जाएगी।

मुखिया के 20 और सरपंच के 30 पद 

चुनाव मैदान में कुल 736 प्रत्याशी हैं। उनमें 388 महिलाएं और 348 पुरुष हैं। कुल 1335 मतदान केंद्रों पर 741943 मतदाता अपना वोट डालेंगे। इनमें महिला और मंगलामुखी मतदाताओं की संख्या क्रमश: 350911 और 22 है। शेष पुरुष हैं।

जिनके लिए मतदान होना है, उनमें जिला परिषद सदस्य के तीन पद हैं। मुखिया के 20, सरपंच के 30, पंचायत समिति सदस्य के 13, ग्राम पंचायत सदस्य के 146 और ग्राम कचहरी पंच के 30 पद हैं।  945 पर हो चुका है

निर्विरोध निर्वाचन

इस वर्ष अक्टूबर तक पंचायत-प्रतिनिधियों के निधन, त्यागपत्र या पदच्युत होने से रिक्त 1675 पदों पर उप चुनाव का निर्णय हुआ।

मतदाता सूची में गड़बड़ी के कारण पांच क्षेत्रों में उप चुनाव की घोषणा नहीं हुई। उसके बाद बचे 1670 पदों में से 945 पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। रिक्त बचे 725 सीटों में से 242 पर गुरुवार को मतदान होने वाला है।

483 पदों पर नहीं मिला कोई प्रत्याशी

रिक्त 725 सीटों में से 483 सीटों पर या तो कोई दावेदार नहीं रहा या नामांकन पत्र रद हो गए। उनमें 32 पद ग्राम पंचायत सदस्य के हैं और 451 ग्राम कचहरी पंच के। एक भी प्रत्याशी नहीं रहने के कारण उन सीटों पर चुनाव नहीं हो रहा।

यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2024 : नीतीश-लालू ने बिहार में बांट लीं अपनी-अपनी सीटें, माले ने आरा समेत इन चार सीटों पर लगाया अड़ंगा

Bihar Politics: 'महागठबंधन में फूट' की खबरों पर आया Tejashwi Yadav का रिएक्शन, बोले- इनको बेचैनी तो होगी ही...

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।