Move to Jagran APP

PK ने CM नीतीश को याद दिलाया चंद्रबाबू नायडू का हश्र, कहा- विपक्ष को एकजुट करने में सत्‍ता से धो बैठे थे हाथ

Bihar Politics जन सुराज यात्रा से बिहार में अपनी पैंठ बनाने के लिए निकले प्रशांत किशोर ने विपक्ष को एकजुट करने में लगे मुख्‍यमंत्री नीतीश को बिहार की चिंता करने की हिदायत दी है। पीके ने नीतीश कुमार को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की याद दिलाई।

By AgencyEdited By: Prateek JainUpdated: Tue, 25 Apr 2023 03:41 PM (IST)
Hero Image
PK ने CM नीतीश को याद दिलाया चंद्रबाबू नायडू का हश्र

पटना, एएनआई: जन सुराज यात्रा से बिहार में अपनी पैंठ बनाने के लिए निकले प्रशांत किशोर ने विपक्ष को एकजुट करने में लगे मुख्‍यमंत्री नीतीश को बिहार की चिंता करने की हिदायत दी है।

पीके ने कहा कि एक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे चंद्रबाबू नायडू वो भी 2019 में उसी भूमिका में थे, जिस भूमिका में नीतीश कुमार (बिहार के मुख्यमंत्री) आने का प्रयास कर रहे हैं।

नीतीश कुमार के तो 42 विधायक हैं, लंगड़ी सरकार है, मगर वो तो (चंद्रबाबू नायडू) आंध्र प्रदेश में बहुमत की सरकार चला रहे थे।

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2023

पीके ने कहा कि यही भूमिका (नीतीश कुमार की) उन्होंने (चंद्रबाबू नायडू ने) शुरू की थी कि वे सभी को साथ लाएंगे। उसका नतीजा ये हुआ कि उनके सिर्फ 23 विधायक और वो सत्ता से बाहर हो गए, वहीं उनके सांसद भी घटकर तीन रह गए।

प्रशांत किशोर ने कहा क‍ि नीतीश कुमार को बिहार की चि‍ंता करनी चाहिए। इनका खुदा का ठिकाना नहीं है, जिस पार्टी (जदयू) का खुद का एक सांसद नहीं है, वो देश का पीएम तय कर रहे हैं, जिनका अपना कोई ठोर-ठिकाना नहीं है वो पूरे देश की पार्टियों को एकत्र कर रहे हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।