Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Police Promotion: पुलिस अफसरों को बढ़े हुए वेतनमान के साथ मिलेगा उच्चतर प्रभार, ADG ने दी जानकारी

Bihar Police Promotion बिहार पुलिस के पदाधिकारियों को कार्यकारी उच्चतर प्रभार के साथ अब वेतनमान का भी लाभ मिलेगा। पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने इसकी जानकारी दी। इसको लेकर नए सिरे से पुलिस पदाधिकारियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। प्रोन्नति के कारण लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सितंबर-अक्टूबर माह में कार्यकारी उच्चतर प्रभार देने की प्रक्रिया शुरू की थी।

By Edited By: Prateek JainUpdated: Fri, 20 Oct 2023 08:51 PM (IST)
Hero Image
Bihar Police Promotion: पुलिस अफसरों को बढ़े हुए वेतनमान के साथ मिलेगा उच्चतर प्रभार, ADG ने दी जानकारी

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार पुलिस के पदाधिकारियों को कार्यकारी उच्चतर प्रभार के साथ अब वेतनमान का भी लाभ मिलेगा। पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने इसकी जानकारी दी। इसको लेकर नए सिरे से पुलिस पदाधिकारियों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

प्रोन्नति के कारण लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सितंबर-अक्टूबर माह में कार्यकारी उच्चतर प्रभार देने की प्रक्रिया शुरू की थी।

इतने पुलिसकर्मी किए जा चुके प्रमोट

इसके तहत करीब 9413 पुलिस पदाधिकारियों को अब तक उच्चतर प्रभार दिया जा चुका है। इनमें 3050 को सिपाही से सहायक अवर निरीक्षक, 5095 को सहायक अवर निरीक्षक से दारोगा और 1268 को दारोगा से इंस्पेक्टर पद का कार्यकारी प्रभार दिया गया था।

एडीजी मुख्यालय ने बताया कि अभी तक दिए गए कार्यकारी उच्चतर प्रभार में पुलिस पदाधिकारियों को नए पद के अनुसार वेतनमान का लाभ नहीं दिया जा रहा था मगर अब सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के बाद वेतनमान देने पर विचार शुरू कर दिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने नए वेतनमान पाने वाले पदाधिकारियों के चयन के लिए स्क्रीनिंग समिति बनाने का निर्देश भी दिया है। इन दोनों निर्देशों का पालन करते हुए जो फिट पदाधिकारी होंगे, उनका चयन किया जाएगा। अब जो कार्यकारी प्रभार दिया जाएगा, वह वेतनमान के साथ दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Smart Class: बिहार में एक नवंबर से स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे सरकारी स्कूल के बच्चे, शिक्षा विभाग ने तैयारी की तेज

यह भी पढ़ें - Bihar Police: एक साल में दो दारोगा समेत नौ पुलिसकर्मी हुए बलिदान, आजादी के बाद से अब तक 1220 हुए बलिदानी