Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: नीतीश कुमार नहीं जाएंगे नालंदा, विजय कुमार चौधरी करेंगे राजगीर महोत्सव का उद्घाटन; जानें क्या है तैयारी

बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा नहीं जाएंगे। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार को सर्दी और खांसी हो गई है। तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का शुभारंभ अपराह्न चार बजे से होगा। पहले खबरें चल रही थीं कि नीतीश कुमार इस महोत्सव का उद्घाटन करने वाले हैं लेकिन सीएम का ऐसा कोई प्लान नहीं था।

By Jagran NewsEdited By: Mukul KumarUpdated: Thu, 30 Nov 2023 10:54 AM (IST)
Hero Image
विजय कुमार चौधरी करेंगे राजगीर महोत्सव का उद्घाटन

जागरण टीम, नालंदा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा नहीं जाएंगे। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार के कार्यक्रम में आज नालंदा का दौरा शामिल नहीं था। इसके अलावा, यह खबर भी सामने आई है कि सीएम को सर्दी और खांसी हो गई है। हालांकि, तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का शुभारंभ अपराह्न चार बजे से ही होगा। इसका उद्घाटन मंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे। 

ये लोग भी रहेंगे शामिल 

पहले खबरें चल रही थीं कि नीतीश कुमार इस महोत्सव का उद्घाटन करने वाले हैं। इस मौके पर आज ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक हरिनारायण सिंह, विधायक डा जितेंद्र कुमार, विधायक डॉ सुनील कुमार और अन्य सम्मानित जन प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं।

इस तरह होगी महोत्सव की शुरुआत

महोत्सव के शुरुआत के दिन 30 नवंबर की शाम सर्वे धर्म सम्भाव मंगलाचरण से होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मगध कला सांस्कृतिक केंद्र के द्वारा भागीरथ की गंगा नृत्य नाटिका व ऐश्वर्य निगम और दीपाली सहाय का गायन की प्रस्तुति की जायेगी।

वहीं, महोत्सव के दौरान लगने वाले ग्राम श्री मेला का आयोजन 6 दिसंबर तक होगा। ग्राम श्री मेला में पांच ब्लाक बनाए गए हैं जिसमें मेला, कृषि मेला, व्यंजन मेला पुस्तक मेला एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया है।

कई राज्यों से पहलवान लेगें भाग 

महोत्सव में पालकी सज्जा, ताागा सज्जा, महिला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वहीं महोत्सव में दंगल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है, जो मेला मैदान धुरी बर के पास के सामने के मैदान में आयोजित किया जाएगा जिसमे देश के कई राज्यों से पहलवान भाग लेगें।

बच्चों के लिए फन जोन मेला, तांगा साथ सजा प्रतियोगिता, पालकी सज्जा प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया है।

यह भी पढ़ें- भाजपा 'फर्जी हिंदुत्व' के नाम पर जनता को गुमराह कर रही... छुट्टियों को लेकर जदयू का भाजपा पर बड़ा हमला

यह भी पढ़ें- जेपी सेतु के निकट से 11600 लीटर एथिल अल्कोहल जब्त, ट्रक चालक मौके से भागने में कामयाब