Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: सांसद पिंटू के पॉलिटिकल करियर का हो गया फैसला! लोकसभा चुनाव से पहले JDU ने सुना दिया ये फरमान

सुनील कुमार पिंटू के पॉलिटिकल करियर का फैसला हो गया है। जदयू नेताओं ने साफ कर दिया है कि पिंटू को पार्टी से निकालने की जरूरत नहीं है। वह खुद ही निकले हुए हैं। जदयू के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि पिंटू तकनीकी रूप से भले ही जदयू से जुड़े हैं लेकिन व्यावहारिक रूप से जदयू से उनका नाता 2022 में उसी दिन समाप्त हो गया था।

By Arun Ashesh Edited By: Rajat Mourya Updated: Thu, 21 Dec 2023 05:54 PM (IST)
Hero Image
सांसद पिंटू के पॉलिटिकल करियर का हो गया फैसला! लोकसभा चुनाव से पहले JDU ने सुना दिया ये फरमान

राज्य ब्यूरो, पटना। JDU MP Sunil Kumar Pintu जदयू के सांसद सुनील कुमार पिंटू मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमला कर रहे हैं, लेकिन जदयू उनकी और ध्यान नहीं दे रही है। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव में एक करार के तहत वह जदयू में शामिल हुए थे। 2022 में भाजपा और जदयू के बीच करार समाप्त हो गया।

2024 के लोकसभा चुनाव में सीतामढ़ी से जदयू के प्रस्तावित उम्मीदवार के रूप में विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर क्षेत्र भ्रमण कर रहे हैं यानी जदयू ने अपने सांसदों की आधिकारिक सूची से सुनील कुमार पिंटू का नाम काट दिया है।

2019 में बीजेपी-जदयू में हुआ था करार

2019 में भाजपा-जदयू के बीच लोकसभा की 40 सीटों के लिए बराबरी का करार हुआ था। दोनों को 17-17 सीटें मिली थीं। भाजपा ने सीतामढ़ी के साथ शर्त रख दी कि सीट के साथ हमारे उम्मीदवार भी ले लें। दोनों दलों के बीच पूर्व में भी यह होता रहा है। 2010 के विधानसभा चुनाव में जदयू ने भाजपा को पांच उम्मीदवार दिए थे। बाद में ये सब भाजपा छोड़ जदयू में आ गए थे।

वैशाली से लोजपा की सांसद वीणा देवी इसी तरह के करार के तहत 2010 में गायघाट से भाजपा टिकट पर विधायक बनी थीं। उनके पति दिनेश कुमार सिंह इस समय जदयू के विधान परिषद सदस्य हैं।

JDU के मुख्य प्रवक्ता ने क्या कहा?

जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री नीरज कुमार कहते हैं- पिंटू तकनीकी रूप से भले ही जदयू से जुड़े हैं, लेकिन व्यावहारिक रूप से जदयू से उनका नाता 2022 में उसी दिन समाप्त हो गया था, जब जदयू ने एनडीए से अलग होने की घोषणा की थी। जदयू से उन्हें निकालने की जरूरत नहीं है। वे स्वयं निकले हुए हैं।

अगले चुनाव में सीतामढ़ी के लिए जदयू के दूसरे उम्मीदवार होंगे। मीडिया भले ही उन्हें जदयू का सांसद मान रहा है, पार्टी उन्हें सांगठनिक गतिविधियों में पूछता भी नहीं है। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र में कभी भाजपा की जीत नहीं हुई है। 2024 में भी उसकी जीत नहीं होगी। जदयू के विधायक डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि पिंटू भाजपा से आए थे, उसी में चले गए।

ये भी पढ़ें- JDU सांसद पिंटू की डोल रही सियासी नैया! कभी Modi की तारीफ, कभी नीतीश की वाह-वाह... PoK से PM तक पहुंच गए

ये भी पढ़ें- JDU सांसद ने फिर कर दी Nitish Kumar से बगावत! INDI गठबंधन की बैठक को बताया 'टांय-टांय फिस्स'

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें