Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: विधान परिषद में राबड़ी देवी बनीं नेता प्रतिपक्ष, जगदानंद के अनुरोध पर कार्यकारी सभापति ने दी मान्‍यता

Bihar Politics प्रदेश की पूर्व सीएम राबड़ी देवी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाई गई हैं। विधान परिषद सचिव अखिलेश झा के आदेश पर शुक्रवार को इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष बनाने का अनुरोध किया था जिसे विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने मान्‍यता दे दी।

By Raman Shukla Edited By: Prateek Jain Updated: Sat, 20 Jul 2024 08:38 AM (IST)
Hero Image
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाई गई हैं। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाई गई हैं। राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के अनुरोध पर विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दे दी है। वहीं, विधान परिषद सचिव अखिलेश झा के आदेश पर शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। 

उधर, भाजपा के डा. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं जदयू ललन कुमार सर्राफ को सदन में सत्तारूढ़ दल का उपनेता की मान्यता कार्यकारी सभापति ने दी है,  जबकि भाजपा की ओर से संजय प्रकाश उप मुख्य सचेतक एवं जदयू की ओर से नीरज कुमार व रीना देवी को सचेतक की मान्यता दी गई है।

सभापति ने उच्च सदन की गरिमा की दिलाई याद

विधान परिषद के 207वें सत्र को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदस्यों का ध्यान उच्च सदन की गरिमा की ओर आकृष्ट किया। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान उच्च सदन की एक अलग गरिमा होती है, जिसका सम्मान सभी सदस्यों को करना चाहिए।

इस दौरान 207वें सत्र के सुगम एवं सफल संचालन पर चर्चा हुई। कार्यकारी सभापति ने सभी दलों के नेताओं से आगामी सत्र के कुशल, सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु सार्थक सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आसन का हमेशा यह प्रयास होता है कि सदन निष्पक्ष रूप से नियम एवं संसदीय प्रक्रियाओं से संचालित हो।

यह भी पढ़ें - Nitish Kumar: बिहार में बढ़ते अपराध पर गुस्से में नीतीश कुमार, पुलिस अधिकारियों को दे दिया सख्त आदेश

बैठक में संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल संजय कुमार सिंह, मुख्य सचेतक विरोधी दल डा. सुनिल कुमार सिंह, सदस्य प्रो. (डा.) राम वचन राय, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, नवल किशोर यादव, डा. मदन मोहन झा, डा. अजय कुमार सिंह, शशि यादव एवं बिहार विधान परिषद सचिव अखिलेश कुमार झा उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें - Bihar Politics: लालू यादव को बड़ा झटका, यह RJD नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ BJP में शामिल