Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: 'लालू-नीतीश के पिछलग्गू नेता रहे हैं सुशील मोदी', भाजपा नेता के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के जयंती पर राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के बयान पर प्रदेश कांग्रेस ने पलटवार किया है। विधान पार्षद व कांग्रेस नेता प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से घबराये राजनीतिक बेरोजगारी के शिकार सुशील मोदी को मुद्दों के इतर गैर जरूरी मुद्दों पर राजनीतिक बयानबाजी की आदत हो चुकी है।

By Jagran NewsEdited By: Mohit TripathiUpdated: Sat, 28 Oct 2023 05:35 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस ने सुशील मोदी को लालू-नीतीश का पिछलग्गू बताया। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के जयंती पर भाजपा नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के बयान पर प्रदेश कांग्रेस ने पलटवार किया है।

पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट व विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्र ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कांग्रेस पार्टी सैद्धांतिक पार्टी रही है, हमारी पृष्ठभूमि स्वतंत्रता सेनानियों, संप्रदायवाद के खिलाफ और लोकहित में रही है।

प्रेमचंद मिश्रा ने आगे कहा कि हमने अपने आजादी के नायकों और पुरखों का सम्मान किया है, लेकिन भाजपा और उनके नेता जिन्हें अपने पुरखों को याद करके गर्व करना चाहिए, वो गैर जरूरी बयानों में अपना समय गंवा रहे हैं।

सुशील मोदी को बताया लालू-नीतीश का पिछलग्गू

कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट मिश्रा ने कहा कि श्रीकृष्ण बाबू की जयंती समारोह के बाद से लगातार पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी हताशा और निराशा में बयान दे रहें हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से घबराये राजनीतिक बेरोजगारी के शिकार सुशील मोदी को मुद्दों के इतर गैर जरूरी मुद्दों पर राजनीतिक बयानबाजी की आदत हो चुकी है। उन्होंने कहा सुशील मोदी शुरू से लालू और नीतीश के पिछलग्गू नेता रहे हैं।

अतिथि बुलाना हमारा दलगत फैसला

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यक्रम में किसे अतिथि के तौर पर बुलाएगी, ये हमारा दलगत फैसला है। नीतीश कुमार को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन वे अपरिहार्य कारणों से इसमें शामिल नहीं हो सके।

उन्होंने कहा कि बिहार केसरी श्रीकृष्ण बाबू ने बिहार में दलितों के उत्थान के साथ शैक्षणिक और औद्योगिक उन्नयन का काम किया है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा बिहार के विकास में अपना योगदान तक नहीं दे सकी है। ये लोग तो अपने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बताएं रास्ते के विपरीत चलने वाले लोग हैं।

जंयती में उमड़े जनसैलाब से भयभीत है भाजपा

प्रेमचन्द ने कहा कि जयंती में उमड़े जनसैलाब से भाजपा भयभीत है। ईस्ट इंडिया कंपनी की पिछलग्गू है। सुशील मोदी को श्रीबाबू के बारे में अनर्गल बयान देना बंद करना चाहिए।

सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में राजेश राठौड़, निर्मल वर्मा, लालबाबू लाल, आसित नाथ तिवारी, विनोद शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Israel-Hamas War: '...विदेश नीति के साथ खिलवाड़ बंद करे केंद्र सरकार', युद्ध पर भारत के स्टैंड पर लालू यादव की नसीहत

BPSC 67th Final Result 2023: बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी, टॉप-10 में 6 लड़कियां