Move to Jagran APP

Bihar Politics: अमित शाह ने जाति गणना के आंकड़ों को गलत बताया तो भड़क उठे तेजस्‍वी, कर दिया ये सवाल

Bihar Politics केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मुजफ्फरपुर की सभा में दिए गए संबोधन के बाद उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उनसे कई सवाल किए। तेजस्वी ने यह कहा कि बिहार में हुई जाति आधारित गणना के आंकड़े अगर गलत हैं तो केंद्र सरकार पूरे देश और सभी राज्यों में जातीय गणना क्यों नहीं कराती? भाजपा शासित राज्यों में जाति आधारित गणना क्यों नहीं?

By BHUWANESHWAR VATSYAYANEdited By: Prateek JainUpdated: Sun, 05 Nov 2023 08:05 PM (IST)
Hero Image
Bihar Politics: अमित शाह ने जाति गणना के आंकड़ों को गलत बताया तो भड़क उठे तेजस्‍वी, कर दिया ये सवाल

राज्य ब्यूरो, पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मुजफ्फरपुर की सभा में दिए गए संबोधन के बाद उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उनसे कई सवाल किए।

तेजस्वी ने यह कहा कि बिहार में हुई जाति आधारित गणना के आंकड़े अगर गलत हैं तो केंद्र सरकार पूरे देश और सभी राज्यों में जातीय गणना क्यों नहीं कराती?

भाजपा शासित राज्यों में जाति आधारित गणना क्यों नहीं? रविवार को पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्हाेंने यह बात कही।

"केंद्र सरकार में OBC, SC व ST वर्ग से कितने कैबिनेट मंत्री हैं?"

तेजस्वी ने यह सवाल भी किया कि केंद्र सरकार में ओबीसी, एससी व एसटी वर्ग से कितने कैबिनेट मंत्री हैं? कितने गैर ओबीसी मंत्री हैं? इसकी सूची जारी की जाए। सच यह है कि खानापूर्ति के लिए इक्का-दुक्का मंत्री हैं भी तो उन्हें गैर महत्वपूर्ण विभाग क्यों दिया हुआ है?

तेजस्वी ने यह सवाल भी किया कि भाजपा शासित राज्यों में कितने मुख्यमंत्री ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग से हैं? भाजपा पिछड़ा और गैर पिछड़ा वर्ग के मुख्यमंत्री का तुलनात्मक प्रतिशत बताए?

भाजपा यह भी बताए कि बिहार से केंद्र में कितने पिछड़ा और अतिपिछड़ा कैबिनेट मंत्री हैं? यह संख्या जीरो है। अगर गृह मंत्री इन प्रश्नों का जवाब देंगे तो उनके साथ-साथ हिंदुओं की 85 प्रतिशत पिछड़ा और दलित आबादी की भी आंख खुल जाएगी।

यह भी पढ़ें - Bihar Politics: जातिगत गणना व शिक्षक बहाली के नाम रहेगा शीतकालीन सत्र, पक्ष-विपक्ष के बीच दिखेगी तीखी नोकझोंक

यह भी पढ़ें - Bihar Politics: 'नफरती राजनीति के उखड़ने लगे हैं पैर...', शिक्षक नियुक्ति पर BJP के सवालों पर RJD ने कसा तंज

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।