Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: बिहार के दो दशक पुराने पुल-पुलियों का बनेगा हेल्थ कार्ड, आकलन करने में जुटा पथ निर्माण विभाग

बिहार में एक के बाद एक गिरे दर्जनों ब्रिज ने नीतीश सरकार की खूब किरकिरी कराई थी। अब सरकार इन पुलों को दुरुस्त करने की तैयारी में है। उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने घोषणा की है कि पथ निर्माण विभाग उन पुल-पुलियों का हेल्थ कार्ड बनाएगा जिनका निर्माण दो से ढाई दशक पहले हुआ है। साथ ही विभाग राज्य में नए पथों की आवश्यकता का भी आकलन कर रहा है।

By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Mohit Tripathi Updated: Fri, 04 Oct 2024 08:27 PM (IST)
Hero Image
एक के बाद एक गिरे दर्जनों ब्रिज ने नीतीश सरकार की खूब किरकिरी कराई थी। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि पथ निर्माण विभाग उन पुल-पुलियों का हेल्थ कार्ड बनाएगा, जिनका निर्माण दो से ढाई दशक पहले हुआ है।

वहीं, विभाग द्वारा राज्य में नए पथों की आवश्यकता का भी आकलन किया जा रहा। इस वर्ष पथ निर्माण विभाग के अधीन 90 याेजनाओं को पूरा किया गया है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यालय के स्तर पर सभी अंचलों में चल रहे कार्यों की नियमित रूप से मानीटरिंग की जा रही है।

सीमित संसाधन के बावजूद विभाग महत्वपूर्ण योजनाओं को चिन्हित कर रहा। केंद्र से राज्य सरकार को पथ निर्माण के क्षेत्र में सहयोग के रूप में बड़ी राशि मिली है जिससे कार्यों को गति मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी का आदेश दिया गया है।

बरसात के बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पथों व पुल-पुलियों का स्थानीय निरीक्षण अविलंब कराकर उनकी मरम्मत कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पथों का निर्माण संपूर्ण बिहार में हुआ है। इसी का परिणाम है कि बाढ़ प्रभावित अधिकांश क्षेत्रों में राहत सामग्री सड़क मार्ग से उपलब्झ कराया जा रहा है।

स्मार्ट क्लास में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करेंगे अल्पसंख्यक छात्र

नीतीश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान शुक्रवार को हज भवन पटना स्थित कांफ्रेंस हाल में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया।

इसमें अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को बिहार लोक सेवा आयोग की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराया जाएगा।

इस अवसर पर मंत्री मो. जमा खान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।

उन्हीं योजनाओं का हिस्सा स्मार्ट क्लास है जिसमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी मेधावी विद्यार्थियों को करायी जाएगी।

अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु भी कई योजनाएं संचालित की जा रही है। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मो. सोहैल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Bihar Flood: बाढ़ पीड़ित परिवारों को 9 अक्टूबर से पहले मिलेंगे 7 हजार रुपये, CM नीतीश कुमार का बड़ा आदेश

Bihar News: ई-शिक्षा पोर्टल पर अलग-अलग अपलोड होगी सरकारी व निजी स्कूलों के छात्रों की सूची, शिक्षा विभाग का आदेश

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें