Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar School Timing: बिहार में फिर बदला स्कूलों का समय, 10 से 13 जून तक लागू होगा नया टाइमटेबल

बिहार में सरकारी स्कूलों का समय फिर बदल दिया गया है। इससे संबंधित आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक सन्नी सिन्हा के हस्ताक्षर से गुरुवार को जारी हुआ है। जो बच्चे मिशन दक्ष से आच्छादित नहीं हैं उनके लिए 10.50 से 11.30 की अवधि में खेलकूद पेंटिंग एवं अन्य सृजनात्मक गतिविधि चलेगी। 11.30 से 12.10 बजे तक 1ली से 8वीं कक्षा के बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन चलेगा

By Sunil Raj Edited By: Rajat Mourya Updated: Thu, 06 Jun 2024 08:11 PM (IST)
Hero Image
बिहार में फिर बदला स्कूलों का समय। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar School Timing Changed राज्य में सभी सरकारी स्कूलों का समय बदल गया है। 10 जून से 30 जून तक सभी सरकारी स्कूल सबेरे 6.30 से 12.10 बजे दिन तक चलेंगे। सबेरे 6.30 बजे प्रार्थना की घंटी बजेगी। उसके 10 मिनट पहले शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

इससे संबंधित आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक सन्नी सिन्हा के हस्ताक्षर से गुरुवार को जारी हुआ है। यह आदेश सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के साथ ही संस्कृत विद्यालयों एवं मदरसों के लिए लागू किया गया है।

ये है नया टाइमटेबल

इसके मुताबिक स्कूलों में सबेरे 6.30 से 6.45 तक प्रार्थना होगी। 6.45 से 7.20 तक पहली घंटी, 7.20 से 7.55 तक दूसरी घंटी, 7.55 से 8.30 तक तीसरी घंटी, 8.30 से 9.05 तक चौथी घंटी, 9.05 से 9.40 तक पांचवीं घंटी, 9.40 से 10.15 तक छठी घंटी एवं 10.15 से 10.50 बजे तक सातवीं घंटी चलेगी। 10.50 से 11.30 बजे तक 3री से 8वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए ''मिशन दक्ष'' के अंतर्गत कक्षा चलेगी।

इस अवधि में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं के लिए नियमित कक्षा चलेगी। जो बच्चे ''मिशन दक्ष'' से आच्छादित नहीं हैं, उनके लिए 10.50 से 11.30 की अवधि में खेलकूद, पेंटिंग एवं अन्य सृजनात्मक गतिविधि चलेगी।

11.30 से 12.10 बजे तक 1ली से 8वीं कक्षा के बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन चलेगा, जबकि 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कक्षाएं चलेंगी।

जो बच्चे विशेष कक्षा से आच्छादित नहीं हैं, उनके लिए 11.30 से 12.10 की अवधि में खेलकूद, पेंटिंग एवं अन्य सृजनात्मक गतिविधि चलेगी।

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 12 सांसदों पर कितने मंत्री..? ये है नीतीश कुमार की डिमांड, 'किंग मेकर' के लिए अगले 24 घंटे अहम

ये भी पढ़ें- Monsoon Update 2024: कब आएगा मानसून? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, इस बार सामान्य से अधिक वर्षा के आसार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें