Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rajgir Tour Package: केवल 600 रुपए में कर आएं राजगीर की सैर, पटना में शुरू हो गई बुकिंग

Bihar Tourism टूर पैकेज के लिए छह सौ रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क निर्धारित किया गया है। टूर पैकेज में पर्यटकों को नालंदा विश्वविद्यालय नालंदा संग्रहालय विश्व शांति स्तूप घोड़ा कटोरा सोन भंडार गुफा मनियार मठ ब्रह्मकुंड विरायतन पांडू पोखर वेनू वन जल मंदिर की सैर कराई जाएगी।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Updated: Sat, 28 Aug 2021 11:45 AM (IST)
Hero Image
पटना से राजगीर के लिए आकर्षक टूर पैकेज। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Tourism in Bihar: कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद बिहार में सैर-सपाटे के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। अनलाक छह के तहत राज्य के तमाम पर्यटन स्थलों (Tourist Spots in Bihar) को पूरी तरह खोल दिया गया है। यहां सुबह 10 बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक सैर की जा सकती है। लेकिन इन स्थालों की सैर के दौरान कारोना प्रोटोकाल (Covid Protocall) का पूर्ण पालन करना होगा। नालंदा पुरावशेष, नालंदा विश्वविद्यालय, विश्व शांति स्तूप, घोड़ा कटोरा, सोन भंडार गुफा, वेणु वन, राजगीर रोपवे आदि पहले की तरह खोल दिए गए हैं। लेकिन बिना मास्क किसी पर्यटक को पर्यटन स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

टूर पैकेज से करें राजगीर, नालंदा और पावापुरी की सैर

पर्यटन विकास निगम के टूर पैकेज से राजगीर, नालंदा और पावापुरी की सैर की जा सकती है। इसके लिए पर्यटकों को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के आर ब्लाक स्थित कार्यालय के काउंटर से टूर पैकेज की बुकिंग करनी होगी। इसके लिए  छह सौ रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क निर्धारित किया गया है।

टूर पैकेज में इन जगहों की होगी सैर

टूर पैकेज में पर्यटकों को नालंदा विश्वविद्यालय, नालंदा संग्रहालय, विश्व शांति स्तूप, घोड़ा कटोरा, सोन भंडार गुफा, मनियार मठ, ब्रह्मकुंड, विरायतन, पांडू पोखर, वेनू वन, जल मंदिर की सैर कराई जाएगी।

पटना में इन ठिकानों पर आपका वक्‍त बनेगा शानदार

पटना में भी आपको वक्‍त गुजारने का भरपूर मौका उपलब्‍ध है। पटना जू के साथ पटना म्‍यूजियम, बिहार म्‍यूजियम, ईको पार्क और ऊर्जा पार्क में भी घूमने वालों की भीड़ लग रही है। पटना में गंगा में आई बाढ़ को देखने के लिए भी रिवर फ्रंट के घाटों पर लोग जुट रहे हैं, हालांकि यहां आपको पर्याप्‍त सावधानी बरतनी जरूरी है। पानी के नजदीक जाकर बाढ़ का नजारा लेना खतरनाक हो सकता है, क्‍योंकि घाटों पर फ‍िसलने का डर बना हुआ है।