Bihar Teacher Paper Leak: पेपर लीक के फरार आरोपितों की जब्त हो सकती है संपत्ति, ईओयू ने बना लिया प्लान
Patna News आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने शिक्षक और सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक में फरार चल रहे आरोपितों की तलाश तेज कर दी है। इस मामले में ईओयू ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के मास्टरमाइंड शिव समेत उसके गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं सिपाही भर्ती परीक्षा मामले में कोलकाता से शेल कंपनी के निदेशक कौशिक कर समेत 6 से अधिक आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
राज्य ब्यूरो, पटना। Patna News: आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने शिक्षक और सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक में फरार चल रहे आरोपितों की तलाश तेज कर दी है। इस मामले में ईओयू ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के मास्टरमाइंड डा. शिव समेत उसके गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
वहीं, सिपाही भर्ती परीक्षा मामले में कोलकाता से शेल कंपनी के निदेशक कौशिक कर समेत आधा दर्जन से अधिक आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। इसके अलावा प्रश्न-पत्रों की ढुलाई करने वाली एजेंसी के दोषी कर्मचारियों को भी पकड़ा गया है।
मगर अब भी पेपर लीक मामले में कई महत्वपूर्ण आरोपित फरार हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम संजीव मुखिया का है। इसके अलावा आशुतोष, अंशुल सिंह, अतुल वत्स, राकी जैसे पेपर लीक मामले के पुराने आरोपितों की भी तलाश की जा रही है।
आरोपियों के खिलाफ अहम साक्ष्य मिले
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पेपर लीक मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में इनके विरुद्ध कई अहम साक्ष्य मिले हैं। अगर यह आरोपित जल्द गिरफ्तार नहीं होते हैं, तो कानूनी प्रक्रिया अपनाकर इन्हें फरार घोषित किया जाएगा। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए संपत्ति जब्ती आदि की कार्रवाई भी की जा सकती है।
ये भी पढ़ें