Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Teacher Recruitment: बिहार में बंपर बहाली, 1.5 लाख शिक्षकों की होगी नियुक्ति; शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

Bihar Teacher Recruitment बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी खबर है। राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने घोषणा की है कि राज्य में डेढ़ लाख से अधिक पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना भी बिहार लोक सेवा आयोग को दे दी गई है। इनमें प्रधानाध्यापक प्रधान शिक्षक और कंप्यूटर शिक्षक के पद शामिल हैं।

By Dina Nath Sahani Edited By: Yogesh Sahu Updated: Wed, 21 Aug 2024 11:54 PM (IST)
Hero Image
Bihar Teacher Recruitment: बिहार में डेढ़ शिक्षकों की होगी नियुक्ति।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि राज्य में डेढ़ लाख से अधिक पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इन पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग को भेज दी गई है। इनमें प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक और कंप्यूटर शिक्षक शामिल हैं।

जदयू कार्यालय में हुई जनसुनवाई

बुधवार को शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रदेश जदयू कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों को यह जानकारी दी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी विधायकों और विधान पार्षदों से 10-10 ऐसे सरकारी विद्यालयों की सूची मांगी गई है, जिनके जीर्णोद्धार की जरूरत है।

ऐसे विद्यालयों के भवनों का सरकार द्वारा जीर्णोद्धार कराएगी। कुछ जिलों में यह काम शुरू भी हो गया है।

मदरसों में पाठ्यक्रम से जुड़े विवाद पर लिया संज्ञान

मदरसों में पाठ्यक्रम से जुड़े विवाद पर उन्होंने कहा कि यह मामला संज्ञान में आने के बाद संबंधित अधिकारियों को छानबीन के निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सुधार के उपाय किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें

पटनावासियों के लिए गुड न्यूज: जिले में होंगे अब 26 अंचल, नीतीश सरकार ने सदर जोन को 4 हिस्सों में बांटा

Bharat Bandh: चिराग पासवान ने किया 'भारत बंद' का समर्थन, प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेकर दिया बड़ा बयान

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर