Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: देश में उच्च शिक्षा पर राशि खर्च करने में बिहार अव्वल, ये बड़े राज्य रहे फिसड्डी; पढ़ें पूरी लिस्ट यहां

Bihar News Today अपने बजट की सर्वाधिक राशि शिक्षा पर खर्च करने वाली बिहार सरकार के लिए यह अच्छी खबर है। देश में विशेष दर्जा प्राप्त प्रदेशों को छोड़ कर उच्च शिक्षा के विकास और विस्तार पर खर्च करने वाले राज्यों में बिहार पहले अव्वल (प्रथम) है। बिहार ने उच्च शिक्षा पर अपने ग्रास स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट (जीएसडीपी) का 2.17 प्रतिशत खर्च किया है।

By Dina Nath Sahani Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Fri, 31 May 2024 03:11 PM (IST)
Hero Image
उच्च शिक्षा के मामले में खर्च करने में बिहार रहा अव्वल (जागरण)

दीनानाथ साहनी, पटना। Bihar News: अपने बजट की सर्वाधिक राशि शिक्षा पर खर्च करने वाली बिहार सरकार के लिए यह अच्छी खबर है। देश में विशेष दर्जा प्राप्त प्रदेशों को छोड़ कर उच्च शिक्षा के विकास और विस्तार पर खर्च करने वाले राज्यों में बिहार पहले अव्वल (प्रथम) है। बिहार ने उच्च शिक्षा पर अपने ग्रास स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट (जीएसडीपी) का 2.17 प्रतिशत खर्च किया है। इसका खुलासा भारत सरकार की एक आडिट रिपोर्ट में हुआ है।

बिहार में हुए शिक्षा में गुणात्मक सुधार की भी चर्चा 

केंद्र सरकार की आडिट रिपोर्ट के मुताबिक देश में उच्च शिक्षा में बेहतर काम करने वाले राज्यों की सूची में बिहार में गुणात्मक सुधार की दिशा में बेहतर कार्य हुआ है। यह सूची उन राज्यों की है, जिन्होंने जीएसडीपी बजट का 1.75 प्रतिशत से अधिक खर्च किया है।

बिहार में उच्च शिक्षण संस्थानों के निर्माण एवं नए आधारभूत संरचना का विकास पर हो रहे कार्यों की चर्चा भारत सरकार की हाल में प्रकाशित आडिट रिपोर्ट में गई है। रिपोर्ट में बिहार सरकार द्वारा शिक्षा के बजट को शीर्ष पर रखने जाने की भी चर्चा है। इससे पहले बिहार ने यह टारगेट पिछले 10-12 वर्षों में चार बार हासिल किया हैं। इससे पहले भी बिहार ने वित्तीय वर्ष 2019-20, 2014-15, 2013-14 और 2012-13 में उच्च शिक्षा पर सर्वाधिक राशि खर्च करने का लक्ष्य हासिल कर चुका है।

बेहतर प्रदर्शन पर शिक्षा मद में केंद्रीय राशि पाने में मिलेगी मदद 

आडिट रिपोर्ट के मुताबिक बंगाल, आंध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तामिलनाडु, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्य उच्च शिक्षा में खर्च करने में फिसड्डी रहे हैं। ये सभी ऐसे राज्य हैं, जिन्होंने अपनी जीएसडीपी का एक प्रतिशत भी उच्च शिक्षा की बेहतरी के लिए खर्च नहीं किया है।

बिहार उच्चतर शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष डा.कामेश्वर झा के मुताबिक, भारत सरकार ने बिहार सहित अन्य राज्यों से उच्च शिक्षा पर खर्च की गयी राशि का ब्योरा मांगा था। इसमें उच्च शिक्षण संस्थानों पर वेतन अनुदान से लेकर आधारभूत संरचना तक पर किए गए खर्च शामिल हैं।

इसमें बिहार उच्चतर शिक्षा परिषद की तरफ से विशेष रूप से राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रुसा) पर खर्च की जाने वाली राशि भी शामिल है। उच्च शिक्षा पर खर्च की गयी राशि में बिहार की स्थिति सामान्य राज्यों की तुलना में अव्वल है।

नए सरकारी कालेजों की स्थापना, विश्वविद्यालयों के संसाधनों का सुदृढ़ीकरण, उच्च शिक्षा में शैक्षणिक असमानता दूर करने में, खासी राशि बिहार द्वारा खर्च की गयी है। नए संस्थानों के लिए जमीन भी उपलब्ध करायी गयी है। बिहार लगातार दो वर्षों से लक्ष्य की प्राप्ति में देश के सामान्य राज्यों में अव्वल चल रहा है।

यह भी पढ़ें

Bihar Weather Today: बिहार के 12 जिलों में बारिश के आसार, 7 शहरों में चलेगी तेज आंधी; मौसम विभाग का अलर्ट जारी

KK Pathak: केके पाठक ने कर दिया वह काम, जो 75 साल में कभी नहीं हो सका, बिहार के बच्चे हमेशा रखेंगे याद

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें