Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Tourism: पांच महीने में बिहार घूमने आए 1.78 करोड़ पर्यटक, विदेशी सैलानियों को भी भाया प्रदेश

बिहार घूमने आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस साल मई तक करीब एक करोड़ 78 लाख पर्यटक बिहार आए हैं। पिछले साल की तुलना में पर्यटकों की संख्या में करीब 48 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले साल जनवरी से मई तक करीब 1.21 करोड़ पर्यटक बिहार आए थे। इस बार यह संख्या 57 लाख बढ़कर 1.78 लाख पहुंच गई है।

By Rajat Kumar Edited By: Prateek Jain Updated: Sat, 06 Jul 2024 10:42 AM (IST)
Hero Image
पिछले साल रिकॉर्ड 8.21 करोड़ पर्यटक बिहार घूमने आए थे। (फोटो क्रेडिट- बिहार टूरिज्‍म वेबसाइट)

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार घूमने आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस साल मई तक करीब एक करोड़ 78 लाख पर्यटक बिहार आए हैं। पिछले साल की तुलना में पर्यटकों की संख्या में करीब 48 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

पिछले साल जनवरी से मई तक करीब 1.21 करोड़ पर्यटक बिहार आए थे। इस बार यह संख्या 57 लाख बढ़कर 1.78 करोड़ पहुंच गई है। इसमें देसी पर्यटकों की संख्या 1.76 करोड़, जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या ढाई लाख से अधिक रही है। पिछले साल रिकॉर्ड 8.21 करोड़ पर्यटक बिहार घूमने आए थे।

इस साल जनवरी में बिहार आए ज्‍यादा पर्यटक

पर्यटन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सर्वाधिक विदेशी पर्यटक गया-बोधगया, जबकि देसी पर्यटक पटना घूमने आए हैं। इस साल सबसे अधिक 42.93 लाख पर्यटक जनवरी में बिहार आए थे।

इनमें देसी पर्यटक 42 लाख जबकि विदेशी पर्यटक 86 हजार से अधिक रहे। इसके बाद मार्च में 42.59 लाख पर्यटक आए। इसमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 58 हजार से अधिक थी। फरवरी में 32.76 लाख पर्यटक आए जिसमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 77 हजार से अधिक रही।

यह भी पढ़ें - 

बिहार में 5 लोकसभा सीटें गंवाने के बाद भी बच गई इन BJP नेताओं की कुर्सी, अब इनके कंधों पर विधानसभा चुनाव की जिम्‍मेदारी

Bihar में इस दिन आयोजित होगी Textile Meet, कपड़ा उद्योग में बढ़ेगा निवेश; शामिल होंगे नामी-गिरामी व्यापारी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें