Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Weather: चार दिनों तक पटना समेत इन शहरों में बारिश के आसार, 11 जिलों में वज्रपात की चेतावनी जारी

Bihar Weather अगले दो दिनों तक राजधानी समेत दक्षिणी भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा के आसार हैं। प्रदेश में कुछ स्थानों पर हवा की अधिकतम रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि अगले चार दिन के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की-हल्की वर्षा होने की संभावना है।

By Jagran NewsEdited By: Aysha SheikhUpdated: Fri, 04 Aug 2023 07:09 AM (IST)
Hero Image
Bihar Weather: चार दिनों तक पटना समेत इन शहरों में बारिश के आसार, 11 जिलों में वज्रपात की चेतावनी जारी

 जागरण संवाददाता, पटना। Patna Weather: प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ी है। अगले दो दिनों तक राजधानी समेत दक्षिणी भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा के आसार हैं। वहीं, दक्षिण पूर्व, दक्षिण पश्चिम भागों के 11 जिलों में वज्रपात व मेघ गर्जन की चेतावनी जारी की गई है।

बिहार में कहां होगी भारी वर्षा?

किशनगंज जिले में भारी वर्षा की संभावना है। छह अगस्त को उत्तर बिहार के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और किशनगंज जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

चार दिनों तक प्रदेश में वर्षा के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, एक गहरा अवदाब बंगाल की खाड़ी क्षेत्र की ओर बना हुआ है। वहीं, मानसून द्रोणिका करनाल, मेरठ, हमीरपुर, बालासोर से होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक प्रभावी है। इनके प्रभाव से चार दिनों तक प्रदेश में वर्षा के आसार हैं।

हवा की अधिकतम रफ्तार कितनी?

कुछ स्थानों पर हवा की अधिकतम रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे रहने के आसार हैं। गुरुवार को पटना व आसपास इलाकों में बादल छाए रहने के साथ मौसम से लोगों को राहत मिली है। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिणी भागों के औरंगाबाद, रोहतास, भभुआ व अन्य भागों में हल्की वर्षा दर्ज की गई।

मुजफ्फरपुर का मौसम

मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि अगले चार दिन के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर बिहार के जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की-हल्की वर्षा होने की संभावना है। तराई के जिलों में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ मध्यम वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

हवा की औसत रफ्तार 10-15 किमी के बीच रहेगी। वर्षा के दौरान हवा की रफ्तार थोड़ी अधिक रह सकती है। मुख्य रूप से पूरचा हवा चलने की संभावना है। 8-9 अगस्त के बाद वर्षा की संभावना में कमी आएगी एवं 15 अगस्त तक कम वर्षा होने की आशंका है।