Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Weather: चक्रवात ने मोड़ी दिशा, आज शाम में तेजी से बदलेगा तापमान, जानें कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का हाल

पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में सुबह के समय धुंध की स्थिति बनी रहेगी। हिमालय की तलहटी वाले क्षेत्रों में सुबह के समय हल्के स्तर का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। पछुआ के प्रभाव सुबह-शाम सिहरन रहेगी। वहीं बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ने अपनी दिशा मोड़ दी है। अब चक्रवात बांग्लादेश के चटगांव की ओर आगे बढ़ गया है

By Niraj KumarEdited By: Mukul KumarUpdated: Thu, 26 Oct 2023 07:52 AM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, पटना। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ने अपनी दिशा मोड़ दी है। अब चक्रवात बांग्लादेश के चटगांव की ओर आगे बढ़ गया है, जिससे देश के मौसम विज्ञानियों ने राहत की सांस ली है। इससे भारत के तटीय क्षेत्र पर चक्रवात का प्रभाव कम पड़ने की उम्मीद है।

बिहार पर अब चक्रवात का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात काफी तेजी से पूर्व एवं उत्तर दिशा में आगे बढ़कर बांग्लादेश के चटगांव पर प्रभाव दिखा रहा है, जिससे वहां पर काफी नुकसान होने की आशंका है।

पहले विज्ञानियों को उम्मीद थी कि चक्रवात पश्चिम बंगाल की ओर मुड़ सकता है, जिसका प्रभाव न केवल पश्चिम बंगाल, बल्कि झारखंड एवं बिहार पर हो सकता था, परंतु अब खतरा टल गया है।

शाम के तापमान में तेजी से बदलाव का खतरा

आजकल राजधानी समेत पूरे प्रदेश का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। विशेषकर शाम के तापमान में अचानक काफी गिरावट देखी जा रही है। शाम को जैसे ही सूर्यास्त होता है, मात्र दो घंटे में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकता है।

कम समय में तापमान में इतना ज्यादा बदलाव मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। वहीं, दिन में धूप निकलने के बाद वातावरण में उमस काफी बढ़ जा रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम अभी जारी रहेगा। 15 नवंबर के बाद ही राज्य का मौसम सामान्य हो सकता है।

आज का मौसम पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में सुबह के समय धुंध की स्थिति बनी रहेगी। हिमालय की तलहटी वाले क्षेत्रों में सुबह के समय हल्के स्तर का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। पछुआ के प्रभाव सुबह-शाम सिहरन रहेगी।

यह भी पढ़ें- कमजोर पड़ा मानसून, पटना समेत दक्षिणी भागों में मौसम बना रहेगा शुष्क; वर्षा के आसार नहीं

यह भी पढ़ें- 'मार्केट में आ गया दूसरा खेसारी', वायरल वीडियो पर बोले यूजर्स; पटना में चाय बेचने वाले के फैन हुए लोग

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें