Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Weather: अगले तीन दिनों में मौसम में काफी बदलाव की उम्मीद, दिन में उमस और शाम में पड़ेगी कंबल की जरूरत

Bihar Weather News बिहार के मौसम में काफी तेजी से बदलाव हो रहा है। बारह बजे के बाद उमस काफी बढ़ रही है तो शाम में सूरज छिपने के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। शनिवार को बिहार में सर्वाधिक तापमान 34.1 डिग्री सेल्सिसय रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान गया में 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

By Niraj KumarEdited By: Aysha SheikhUpdated: Sun, 22 Oct 2023 07:46 AM (IST)
Hero Image
अगले तीन दिनों में मौसम में काफी बदलाव की उम्मीद, दिन में उमस और शाम में हल्की ठंड का एहसास

जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण देश के मैदानी भाग में पछुआ की गति में तेजी आने की उम्मीद की जा रही है।

निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में पूर्व एवं उत्तर दिशा में आगे बढ़कर बांग्लादेश की ओर से जाने के आसार बन रहे हैं। अगले तीन दिनों में मौसम में काफी बदलाव आने की उम्मीद है।

मौसम में काफी तेजी से हो रहा बदलाव

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि राज्य के मौसम में काफी तेजी से बदलाव हो रहा है। सबसे ज्यादा बदलाव सुबह-शाम के तापमान में देखा जा रहा है। सूर्यास्त के बाद तापमान में अचानक गिरावट देखी जा रही है।

शनिवार को राज्य में सर्वाधिक तापमान 34.1 डिग्री सेल्सिसय रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान गया में 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री एवं औसत न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

धूप में भी रहा काफी तीखापन

राजधानी में मौसम शुष्क रहा। सुबह में मौसम सामान्य रहा, लेकिन बारह बजे के बाद उमस काफी बढ़ गई। धूप में भी काफी तीखापन बढ़ गया। वहीं, शाम को छह बजे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। मात्र दो घंटे के अंदर शाम को तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें -

'मुख्यमंत्री से नही संभल रहा बिहार, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए', विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात

Bihar News: एक ही गांव के चार अभ्यर्थियों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा में लहराया परचम, यहां इक्के-दुक्के ही हैं ग्रेजुएट लोग