Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Weather: सुस्त पड़ने लगा मानसून, पटना का मौसम रहेगा सुहाना; इन जिलों में जमकर होगी बारिश

Bihar Weather Update पटना समेत शेष भागों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार हैं। पूर्वी व पश्चिम चंपारण अररिया किशनगंज जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा व वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है । मुजफ्फरपुर में आज मौसम साफ रहेगा। भागलपुर में मानसून सुस्त पड़ने लगा है ।

By Jagran NewsEdited By: Aysha SheikhUpdated: Mon, 14 Aug 2023 07:31 AM (IST)
Hero Image
Bihar Weather: सुस्त पड़ने लगा मानसून, पटना का मौसम रहेगा सुहाना; इन जिलों में जमकर होगी बारिश

पटना, जागरण संवाददाता। Patna Weather: बिहार के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा व वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं, पटना समेत शेष भागों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार हैं। रविवार को पटना व इसके आसपास इलाकों में दोपहर बाद बादल छाए रहे, जबकि उत्तरी भागों के अधिसंख्य हिस्सों में वर्षा से मौसम सुहाना बना रहा।

मुजफ्फरपुर में मौसम रहेगा साफ

मुजफ्फरपुर में कल सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। रुक-रुक कर छिटपुट बारिश होती रही। अगले 24 घंटे के बाद मानसून की सक्रियता में कमी आएगी। सोमवार को (आज) मौसम साफ रहेगा।

इस बीच जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र पूसा के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस पर रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।

सापेक्ष आर्द्रता सुबह सात बजे 95 प्रतिशत व दोपहर दो बजे 80 प्रतिशत पर रही। पछिया हवा पांच किलोमीटर की रफ्तार से चली। इस बीच 1.4 मिलीमीटर वर्षा हुई।

24 घंटे के बाद मानसून की रफ्तार में कमी

वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार ने कहा कि अगले 24 घंटे के बाद मानसून की रफ्तार में कमी आएगी। उसके बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे। कभी-कभी रुक-रुक कर बारिश होगी। इस बीच अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

भागलपुर में सुस्त पड़ने लगा मानसून

मानसून सुस्त पड़ने लगा है। रविवार की सुबह से दिनभर धूप-छांव की स्थिति बनी रही। दोपहर में उमस भरी गर्मी ने अपना रंग दिखाना आरंभ कर दिया, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। हालांकि, शहर के ऊपर बादलों का आना-जाना लगा रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई। फिलवक्त ऐसा ही मौसम बना रहेगा। जहां-तहां हल्की फुल्की बारिश होने के आसार हैं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर