Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Weather Today : फिर बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम, इन जिलों में बारिश का अनुमान; कुछ जगहों पर दिखेगा 'लू' का असर

Bihar Weather Today पटना में गर्मी से राहत मिलने का अनुमान है। वहीं प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-मध्य भागों में गर्म दिन रहने की संभावना है। अररिया किशनगंज सुपौल के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन व हल्की वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी है। 24 घंटों के बाद अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री वृद्धि के आसार है।

By prabhat ranjan Edited By: Mukul Kumar Updated: Tue, 23 Apr 2024 07:27 AM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News Today बीते छह दिनों से पटना समेत प्रदेश में पछुआ हवा की रफ्तार कम होने के साथ मौसम में बदलाव आया है। सोमवार को पटना व आसपास इलाकों में दिन भर बादलों की आवाजाही बने होने के कारण तापमान पर इसका प्रभाव पड़ा है।

राजधानी के अधिकतम तापमान में 24 घंटों के दौरान दो डिग्री की गिरावट के साथ सोमवार को 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 41.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सिवान का जीरादेई प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।

दो दिनों बाद फिर बादलेगा मौसम

सोमवार को बक्सर, वाल्मीकि नगर, पूसा, अगवानपुर, फारबिसगंज, किशनगंज को छोड़कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दो दिनों बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा।

24-26 अप्रैल के बीच पटना समेत दक्षिणी व उत्तर-पश्चिम भागों में गर्म दिन रहने के साथ भीषण लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया। 24 घंटे बाद अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का पूर्वानुमान है।

25 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे

मंगलवार को पटना व आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम व दक्षिण-मध्य भागों के 14 जिलों में गर्म दिन रहने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर-पूर्व असम व आसपास एवं मराठवाड़ा व पश्चिम विदर्भ के आसपास बना हुआ है।

इनके प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है जबकि शेष भाग शुष्क बना रहेगा। पटना सहित 25 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना 38.6 27.4

गया 36.4 21.4

भागलपुर 36.9 25.9

मुजफ्फरपुर 37.4 26.1

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़ें-

आरा में तिलक समारोह में मछली-चावल से 2 दर्जन की बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Bihar Politics: 'झूठ का चल रहा कंपटीशन', असदुद्दीन ओवैसी ने सीमांचल के विकास पर BJP-Congress और JDU को घेरा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें