Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Weather Report: बिहार में अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान में होगी वृद्धि, जानें अपने-अपने शहरों का हाल

Bihar Weather Forecast बिहार में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। यानी सुबह के समय ठंड का एहसास कम होगा। पूर्णिया जिले में घना कोहरा देखा गया। वहीं फिलहाल किसी शहर में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। पटना सहित शेष भागों में धुंध का प्रभाव बना रहेगा। राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस वैशाली और दरभंगा में दर्ज किया गया।

By prabhat ranjanEdited By: Sanjeev KumarUpdated: Sun, 26 Nov 2023 07:39 AM (IST)
Hero Image
बिहार में मौसम का ताजा हाल (जागरण)

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के उत्तर-पूर्व एवं उत्तर-मध्य भागों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। पटना सहित शेष भागों में धुंध का प्रभाव बना रहेगा। अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री क्रमिक वृद्धि की संभावना है।

हालांकि, शनिवार को 20 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। वहीं, पटना समेत शेष भागों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पूर्णिया जिले में घना कोहरा देखा गया।

पूर्वानुमान अधिकतम न्यूनतम

पटना

26 नवंबर 28.0 14.0

27 नवंबर 29.0 15.0

एक्यूआइ - 323

मुजफ्फरपुर

26 नवंबर 29.0 14.0

27 नवंबर 30.0 14.0

भागलपुर

26 नवंबर 27.0 16.0

27 नवंबर 28.0 17.0

दरभंगा

25 नवंबर 30 डिग्री 16 डिग्री

26 नवंबर 30 डिग्री 17 डिग्री

गया

25 नवंबर 29 डिग्री 16 डिग्री

26 नवंबर 28 डिग्री 14 डिग्री

यह भी पढ़ें

Bihar News: पति से दूध को लेकर हुआ झगड़ा, पंखे से लटक कर लगा ली फांसी, परिवार में मचा कोहराम

Video: पूर्वा एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान बच्चे संग कूदी महिला, ट्रेन के नीचे आने से बाल बाल बची


लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें