Move to Jagran APP

Bihar Weather: आसमान से गिरीं राहत की बूंदें, पटना समेत 24 जिलों का लुढ़का पारा; इन शहरों में बारिश का अलर्ट

Bihar Weather बिहार में गुरुवार को हुई बारिश ने चुभती-जलती गर्मी से राहत दिलाई। पटना समेत कई जिलों में बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश शिवहर में दर्ज की गई। वहीं पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रभाव अब धीरे-धीरे कम भी हो रहा है। मौसम विभाग ने 24 घंटे में 19 जिलों में बिजली चमकने और मेघगर्जन को लेकर चेतावनी जारी की है।

By Roma RaginiEdited By: Roma RaginiUpdated: Thu, 22 Jun 2023 09:26 AM (IST)
Hero Image
Bihar Weather: पटना समेत मुजफ्फरपुर, भागलपुर में बारिश का अलर्ट
पटना, जागरण संवाददाता। Rain in Bihar-राज्य में गर्मी से त्रस्त लोगों को बुधवार की रात थोड़ी राहत मिली, जब आसमान में बादल गरजे और तृषित धरा पर वर्षा की बूंदें पड़ने लगीं। कई दिनों से बारिश की प्रतीक्षा थी। हालांकि, यह करीब दस मिनट के लिए ही बारिश हुईं पर लोगों को राहत मिली।

पिछले साल भी राज्य में गर्मी चरम पर थी। इस साल से लू से लोग मर रहे हैं। अस्पतालों में मरीज भरे पड़े हैं। हालांकि, पिछले दिनों की तुलना में थोड़ी राहत वाली स्थिति रही।

मौसम विभाग ने मानसून की वर्षा के भी संकेत दिए हैं, जिससे और राहत मिल सकने की आशा है। पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रभाव अब धीरे-धीरे कम भी हो रहा है। वहीं, जमुई और औरंगाबाद में लू का प्रभाव बना रहा।

24 जिलों के तापमान में गिरावट

पटना समेत प्रदेश के शेष जिलों में लू से थोड़ी राहत रही। राजधानी समेत प्रदेश के 24 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 41.2 डिग्री सेल्सियस के साथ जमुई सबसे गर्म शहर रहा।

पटना के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट आई है। यह अधिकतम 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मानसून आगे बढ़ रहा है। राजधानी में दो से तीन दिन में मानसून आने के आसार हैं।

19 जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट

उत्तर बिहार में मानसून के कारण बारिश की गतिविधियां बनी हुई है। अगले 24 घंटों के दौरान पटना और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। जबकि 19 जिलों में मेघ गर्जन और बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

गया, नवादा में लू का रहेगा प्रभाव

पूर्णिया, अररिया, किशनगंज में भारी वर्षा के आसार है। वहीं गया, नवादा जमुई में लू का प्रभाव बना रहेगा। प्रदेश में 24 जून तक 40-50 किमी प्रतिघंटा हवा की गति रहने का पूर्वानुमान है।

शिवहर में सबसे अधिक बारिश दर्ज

शिवहर में सर्वाधिक वर्षा 62.4 मिमी, डुमरी में 40.8 मिमी, सबौर में 36.2 मिमी, गोपालगंज में 31.8 मिमी, भागलपुर 29.0 मिमी, भोरे में 26.2 मिमी, किशनगंज के गलगलिया में 25.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अब उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अच्छी वर्षा होगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।