Move to Jagran APP

Bihar Weather: सर्दी आने के मिलने लगे संकेत, जानिए बिहार के मौसम को लेकर क्या बोले मौसम विज्ञानी

Bihar Weather Forecast बिहार में बारिश के आसार नहीं हैं लेकिन प्रदेश के अधिकतर शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। इसे ठंड आने का संकेत कहा जा सकता है। उत्तर बिहार में दिन में उमस और धूप से लोगों को परेशानी हुई। यहां आगे भी मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

By Edited By: Aysha SheikhUpdated: Fri, 13 Oct 2023 07:51 AM (IST)
Hero Image
Bihar Weather: सर्दी आने के मिलने लगे संकेत, जानिए बिहार के मौसम को लेकर क्या बोले मौसम विज्ञानी

जागरण संवाददाता, पटना। Patna Weather: राजधानी समेत प्रदेश का मौसम अगले तीन से चार दिनों तक आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन व वर्षा के आसार नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर मध्य के बाद पछुआ के प्रभाव से तापमान में आंशिक गिरावट आने के साथ सुबह और शाम हल्की सिहरन की स्थिति बनने लगेगी। अभी प्रदेश के अधिकतर शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

मानसून की विदाई कब?

तीन से चार दिनों में प्रदेश के सभी भागों से मानसून की विदाई हो जाने की संभावना है। इस दौरान बादलों की आवाजाही व तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी।

मौसम विज्ञानी संजय कुमार ने बताया कि अगले 10-15 दिन मौसम का संक्रमण काल है। इस अवधि में ठंड आने की स्थिति तैयार होगी।

पटना में 0.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि शेष भागों का मौसम शुष्क बना रहा। वहीं पटना के अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी में 0.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर बिहार में उसम बरकरार

मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में उमस और धूप से लोगों को परेशानी हुई। आगे भी मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। मानसून की सक्रियता लगातार कम हो रही है। बारिश की संभावना अब नहीं दिखाई पड़ रही है।

इस बीच जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा।

वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि अगले चार दिनों के पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में मौसम के आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

ये भी पढ़ें -

Bihar News: 'फालतू मांग मत कीजिए.... दिल्‍ली वाला कुछ नहीं देगा', CM नीतीश ने पंच-सरपंच की बैठक में अपने ही मंत्री को दी सलाह

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।