Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Weather Today: बिहार के 3 जिलों में गरज-तड़क के साथ होगी भारी बारिश, वज्रपात को लेकर भी येलो अलर्ट जारी

Bihar Weather राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी भागों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 48 घंटों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। यहां जानें बिहार भर के मौसम का हाल

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar Updated: Mon, 02 Sep 2024 07:50 AM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश के अधिसंख्य हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा सितंबर में होगी। दक्षिण-पश्चिम भागों में गरज-तड़क के साथ सामान्य वर्षा के आसार हैं। प्रदेश में सामान्य वर्षा का आंकड़ा 216.5 मिमी है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी का प्रवाह बना रहेगा।

राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी व पश्चिम चंपारण व सीतामढ़ी में गरज-तड़क के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं।

पटना में कैसा रहेगा मौसम

उत्तरी भागों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मौसम सामान्य बना रहेगा।

रविवार को पटना व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने से मौसम सामान्य बना रहा। पटना का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मानसून सीजन के दौरान एक जून से 31 अगस्त तक प्रदेश में सामान्य से 25 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में 583.3 मिमी वर्षा हुई, जबकि सामान्य वर्षा का मानक 782.6 मिमी है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना- 33.0 29.6

गया- 33.2 28.3

भागलपुर- 33.4 28.9

मुजफ्फरपुर- 33.4 28.9

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़ें-

बिहार के 17 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधान रहने की अपील

कैसा रहेगा यूपी-बिहार का मौसम, उत्तरांखड के पांच जिलों में अलर्ट; कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर