Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Weather: फिर मानसून की हो रही वापसी, पटना सहित कई जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम; पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Bihar Mausam News पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बना रहेगा। पूर्वी व दक्षिणी भागों के कुछ स्थानों पर गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा व जबकि शेष भागों में छिटपुट वर्षा की संभावना है। तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना है। सुबह-शाम आर्द्रता में बढ़ोतरी के कारण मौसम सामान्य बना रहेगा।

By prabhat ranjan Edited By: Mukul Kumar Updated: Mon, 07 Oct 2024 07:45 AM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, पटना। गांगेय पश्चिम बंगाल के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

प्रदेश के दक्षिण मध्य व पूर्वी भागों में गरज-तड़क के साथ कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है, जबकि अन्य भागों के एक या दो स्थानों पर छिटपुट वर्षा के आसार हैं। तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। प्रदेश से मानसून की वापसी धीरे-धीरे आरंभ हो गई है।

सुबह-शाम आर्द्रता 70-80 प्रतिशत होने के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा। दोपहर के समय सूर्य के प्रकाश से लोगों को गर्मी का अहसास होगा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। भागलपुर में सर्वाधिक वर्षा 61.1 मिमी दर्ज किया गया।

रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस व 35.1 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना सहित 17 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा

गया के परैया में 12.4 मिमी, गया के टनकुप्पा में 6.8 मिमी, भागलपुर के नाथ नगर में 5.2 मिमी, कटिहार में 2.5 मिमी, नालंदा के सरमेरा में 2.4 मिमी, पूर्णिया में 2.2 मिमी, कटिहार के बरारी में 1.8 मिमी, पूर्णिया के श्रीनगर में 1.6 मिमी, कटिहार के मानसी में 1.0 मिमी, पूर्णिया के धमदाहा में 0.8 मिमी, किशनगंज के टेढ़ागाछ में 0.6 मिमी, बेगूसराय के 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 32.0  26.3
गया 32.5  25.6
भागलपुर 31.1 25.3
मुजफ्फरपुर 30.0 26.5

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़ें-

दिल्लीवासियों को इस पूरे हफ्ते करना पड़ेगा भीषण गर्मी का सामना, सामान्य से ऊपर ही रहेगा तापमान

प्रयागराज, अयोध्या-वाराणसी सहित पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें