Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Weather: बिहार में उमस ने बढ़ाई परेशानी, अगले दो दिनों में मिलेगी राहत; पढ़ें बारिश को लेकर IMD का पूर्वानुमान

बिहार में मानसून अब कमजोर पड़ गया है। हालांकि कुछ जगहों पर जमकर बारिश हो रही है तो कुछ इलाकों में उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बिहार में मानसून कमजोर होने से अच्छी बारिश नहीं हो रही है। पटना में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक बारिश के आसार हैं।

By Niraj Kumar Edited By: Mukul Kumar Updated: Mon, 09 Sep 2024 07:00 AM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में मानसून फिलहाल काफी कमजोर पड़ गया है। कमजोर मानसून के कारण ही राज्य में अच्छी वर्षा नहीं हो रही है। स्थानीय कारणों से प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की फूहारें पड़ रही हैं। रविवार को गया के इमामगंज में 32.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

वहीं, गया के शेरघाटी में 28.2 एवं औरंगाबाद में 12.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। पूरे राज्य के वातावरण में उमस ने लोगों को खूब पसीना छुड़ाया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में मानसून काफी कमजोर पड़ चुका है।

कुछ इलाके में स्थानीय कारणों से हल्की वर्षा हो सकती है। रविवार को राज्य में सर्वाधिक तापमान राजगीर में रिकॉर्ड किया गया, वहां पर अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पटना में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी की हवा में आर्द्रता 84 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई

राजधानी की हवा में आर्द्रता 84 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। गया में तो 100 प्रतिशत आर्द्रता रिकॉर्ड की गई। सबसे कम न्यूनतम तापमान डेहरी में रहा, वहां पर 24.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तेज धूप एवं वातावरण में काफी आर्द्रता होने के कारण उमस काफी बढ जा रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे अगले दो दिनों के बाद प्रदेश में वर्षा के आसार बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात, 10 सितंबर तक बिहार भर में वर्षा के आसार; पढ़ें कहां कैसा रहेगा मौसम

यूपी-बिहार में भारी बारिश की चेतावनी, 15 राज्यों में येलो अलर्ट; पढ़िए आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?