Move to Jagran APP

Bihar Weather Today: दशहरा के दिन बिहार में बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग ने कर दिया क्लियर; पढ़ें ताजा अपडेट

Bihar Mausam राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। पुरवा के प्रवाह से नमी युक्त हवा के कारण बादल छाए रहेंगे। दो दिनों बाद पछुआ का प्रवाह के साथ दिन के तापमान में वृद्धि व रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar Updated: Thu, 10 Oct 2024 07:43 AM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी समेत प्रदेश के अलग-अलग भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ जगहों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना केंद्र पटना के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त पुरवा हवा के प्रवाह से बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है।

दो दिनों बाद उत्तर पछुआ हवा के कारण दिन के तापमान में वृद्धि व रात के तापमान में आंशिक गिरावट आने से मौसम सामान्य बना रहेगा। पछुआ के प्रवाह से मानसून कमजोर होने के साथ इसके वापस जाने के आसार हैं।

दशहरा के मौके पर मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। बेगूसराय के साहेबपुर कमल में सर्वाधिक वर्षा 49.2 मिमी दर्ज की गई। बुधवार को पटना सहित 27 जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

समस्तीपुर में आज साफ रहेगा मौसम

बुधवार को बारिश के बाद गुरुवार से मौसम साफ रहेगा। दुर्गा पूजा मेला में श्रद्धालु आराम से आनंद उठाएंगे। मौसम साफ रहने का क्रम 13 अक्टूबर तक रहेगा। अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

इस दौरान 5 से 7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी। बुधवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। इस कारण तापमान में गिरावट आई।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि उत्तर बिहार में बुधवार की रात तक वर्षा की संभावना है। गुरुवार से मौसम साफ रहेगा।

बारिश से किसानों को भी मिली राहत

बारिश से फसलों को संजीवनी मिल गई। लहलहाई धान व गन्ने के खेत में हरियाली आ गई। मौसम सुहावना हो गया। भीषण गर्मी से लोगों को निजात मिली। बारिश न होने से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

बुधवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदला। आसमान में काले बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। फसलों की सिंचाई के लिए किसान खुद के संसाधनों पर निर्भर थे। 

कई दिनों से बारिश न होने से किसानों की फसल सूख रही थी। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। बारिश होने से किसानों के चेहरे पर रौनक आई।

यह भी पढ़ें-

Bihar Weather Today: दुर्गा पूजा मेले के दौरान बारिश होगी या नहीं? पढ़ें सप्तमी से लेकर विजयादशमी तक का हाल

तो अब गाजियाबाद वाले ले पाएंगे साफ हवा! वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए नगर निगम को मिलेंगे 34 करोड़

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें